Bharat Express DD Free Dish

गाजियाबाद में बिरयानी जिहाद! हिंदू नाम रखकर बेच रहा था हड्डी वाली बिरयानी, रंगे हाथ पकड़ा गया राशिद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में वेज बिरयानी में हड्डी मिलने का मामला सामने आया है. दुकानदार पर अपना असली नाम “राशिद” छिपाकर उसकी जगह हिंदू नाम से दुकान चलाने का भी आरोप लगा है. पुलिस से शिकायत की गई है.

Ghaziabad News

Ghaziabad News: गाजियाबाद में वेज बिरयानी में हड्डी मिलने का मामला सामने आया है. जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. लोगों ने आरोपी दुकानदार पर अपना असली नाम “राशिद” छिपाकर उसकी जगह हिंदू नाम से दुकान चलाने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर पुलिस को पेश कर दिया है. लोगों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

यह पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है. जहां नीलम फैक्ट्री के पास “आर वेज बिरयानी” नाम से बिरयानी की दुकान लगाने वाले राशिद से अनिल शर्मा अपने घर के लिए वेज बिरयानी पैक कराकर ले गए थे. पीड़ित का आरोप है कि जब घर पहुंचकर परिवार की महिलाओं ने खाना शुरू किया तो बिरयानी में से हड्डियां निकलीं. जिसके बाद परिवार में नाराजगी फैल गई.

पुलिस से की गई शिकायत

इसके बाद पीड़ित बिरयानी की थैली लेकर दोबारा दुकान पर पहुंचा. शिकायतकर्ता अनिल शर्मा के मुताबिक विक्रेता ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित और परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इस पूरे मामले का अनिल शर्मा ने वीडियो बना लिया.

ये भी पढ़ें- एनर्जी मार्केट के सुल्तान बनेंगे अडानी! अडानी पावर ने 2032 तक 41 GW बिजली उत्पादन का रखा मेगा टारगेट

इस पूरे मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल है. लोगों ने इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया. गौरतलब है कि यहां पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि राशिद नाम के युवक ने भी राहुल वेज बिरयानी के नाम से ठेली लगा रखी है. उसके द्वारा ऑनलाइन पेमेंट लेने के लिए लगाये गए स्कैनर पर भी राहुल वेज बिरयानी नाम लिखा आता है. जिससे लोगों पर उसके हिंदू होने का भरोसा रहता है.

जूस में पेशाब मिलाने का आ चुका है मामला

बता दें कि, लोनी में ही कुछ समय पहले जूस में पेशाब मिलाने का मामला सामने आया था. जिसको लेकर बहुत हंगामा हुआ था. ऐसे में एक बार फिर हिंदू नाम का उपयोग करते हुए मिलावटी सामान बेचने को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है. लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read