Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में किया ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया

जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया.

Umesh Pal Murder Case

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम ढेर

Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया. इस दौरान शूटर गुलाम भी मारा गया. दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था. असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे.

जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया. दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था.

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित, पांच पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई. उन्‍होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किये गये हैं.

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं. उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है. उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई. इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक की लाल डायरी और हरे बैग ने खोले बड़े राज, ED ने की 15 ठिकानों में छापेमारी, 75 लाख कैश बरामद

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक के पूर्व राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital