Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी पुलिस ने इस जिले में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के बयान ने चौंकाया

एसपी चारु निगम ने बताया कि, सूचना के आधार पर जब सूर्या नाम के लॉज में दबिश दी गई तो मौके से एक नाबालिग को भी बरामद किया गया है. सभी से पूछताछ जारी है.

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने रैकेट में शामिल एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है. उसने पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाला बयान दिया है. तो वहीं इस धंधे के मास्टरमाइंड ने खुद को कई नेताओं और अधिकारियों से जुड़ा बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बता दें पुलिस को ये बड़ी सफलता औरैया पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद मिली है. पुलिस के मुताबिक ये सेक्स रैकेट सदर में मंडी के पास बने सूर्या लॉज में काफी दिनों से चल रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने छापे को लेकर पुलिस टीम गठित की थी और फिर इस लॉज पर रेड डाली, जहां से तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें- UP News : ग्रीन सड़कों की सुविधा से लैस होंगे बड़े शहर, पहले चरण में 17 नगर निगमों का रखा गया है लक्ष्य, योगी कैबिनेट ने नई योजना को दी मंजूरी

पिता ने ही लड़की को धकेला देह व्यापार में

पुलिस ने बताया कि, इन लोगों के साथ ही एक नाबालिग लड़की भी बरामद की गई है, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड रघुराज है. इस सम्बंध में एसपी चारु निगम ने मीडिया को बताया कि, सूचना के आधार पर जब सूर्या नाम के लॉज में दबिश दी गई तो मौके से एक नाबालिग को भी बरामद किया गया. पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि, उसके पिता ने भी साथ बार-बार उसका शोषण किया है और फिर बाद में देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया.

मास्टरमाइंड ने भी किया नाबालिग का शोषण

इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड रघुराज नाम का एक शख्स है. उसने भी नाबालिग का शोषण किया. तो वहीं लोगों पर धौंस जमाने के लिए अभियुक्त रघुराज ने अपने मोबाइल फोन में कई नेताओं और अधिकारियों के साथ फोटो लगाकर रखी है और खुद को पुलिसकर्मी बताता था. तो वहीं पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, वे सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और औरैया में सेक्स रैकेट संचालिच कर रहे थे.

इन जिलों से दबोचे गए हैं आरोपी

एसपी चारु निगम ने मीडिया को बताया कि, पकड़े गए आरोपियों में देवी उर्फ संध्या है जो कि, इटावा जिले की रहने वाली है. तो वहीं मिथलेश औरैया की है और सोनम जालौन निवासी है. वहीं मनोज गुप्ता भी जालौन का रहने वाला है तो वहीं राजीव व रघुराज दोनों औरैया जिले के हैं. फिलहाल पुलिस को अभी तक इन अभियुक्तों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है व इस रैकेट में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital