Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी को भेजा गया आमंत्रण, 15 से 24 जनवरी के बीच होगा भव्य कार्यक्रम

चंपत राय ने कहा, “पीएम मोदी को आमंत्रण के लिए भेजे गए पत्र में आग्रह पूर्वक कहा गया है कि आप अयोध्या रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे तो दुनिया में हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ेगा.”

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-सुभाष सिंह

Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी पूरी योजना बनाई जा रही है. जानकारी सामने आ रही है कि जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने “प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया है. उनसे 15 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य का समय मांगा है.”

चंपत राय ने कहा, “पीएम मोदी को आमंत्रण के लिए भेजे गए पत्र में आग्रह पूर्वक कहा गया है कि आप अयोध्या रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे तो दुनिया में हिंदुस्तान का सम्मान बढ़ेगा.” उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा प्रबंधन समिति की बैठक संघ के वरिष्ठ सदस्य सुरेश जोशी उर्फ भैयाजी जोशी की उपस्थिति में 3 घंटे चली, जिसमें सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया गया. प्रबंधन समिति राम जन्मभूमि परिसर में  प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समय 10 हजार कुर्सियां लगाने पर विचार कर रही है ताकि देश-विदेश के विशिष्ट जनों को स्थान मिल सके.

ये भी पढ़ें- “आप जो चाहे हमें बुला लें मोदीजी, लेकिन हम INDIA हैं”, राहुल गांधी ने PM मोदी पर किया पलटवार

कार्यक्रम की तैयारी व आगे की योजना की जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं पर ट्रस्ट की बैठक में विचार-विमर्श किया गया है और मौके पर जाकर देखा भी गया है. निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने बताया कि खंभों पर जो मूर्तियां उकेरी जा रही हैं. उनकी संख्या 6 हजार तक जा सकती है. मंदिर में ब्राउनज के पैनल भी लगाए जाएंगे, जिसके लिए 90 पैनल का चयन किया जा चुका है. उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर आगे बताया कि राम मंदिर निर्माण कार्य लगातार जारी है. इसके लिए तीर्थ क्षेत्र भवन राम कोट में इन दिनों वेद मंत्रों की आहुति दी जा रही है. उन्होंने बताया कि बाल्मीकि रामायण और श्रीमद्भागवत का परायण चल रहा है. बता दें कि बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें ट्रस्ट के सदस्य और कार्यदाई संस्था के अधिकारी शामिल रहे और ट्रस्ट के सदस्यों ने जिले के उच्च अधिकारियों के साथ राम जन्मभूमि परिसर को जोड़ने वाले मार्गो का स्थलीय निरीक्षण भी किया.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital