Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: छात्रा की मौत मामले में सनबीम स्कूल पर बड़ा एक्शन, प्रबंधक गिरफ्तार, नाबालिग छात्र को भेजा गया बाल सुधार गृह

Sun Beam School: 26 मई को सनबीन स्कूल की छत से गिरकर कक्षा-10 की एक छात्रा की मौत हो गई थी. सीओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं होने पर प्राथमिकी से दुष्कर्म की धारा हटा दी गई है.

इसी स्कूल में हुई थी घटना

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Ayodhya Sun Beam School News: यूपी के अयोध्या जिले में स्थित सनबीम स्कूल के प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में कक्षा-10 की एक छात्रा की स्कूल की इमारत से गिरकर मौत हो गई थी. इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं स्कूल के एक नाबालिग छात्र को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. ये जानकारी पुलिस ने रविवार को दी.

बता दें कि 26 मई को सनबीन स्कूल की छत से गिरकर कक्षा-10 की एक छात्रा की मौत हो गई थी. जबकि इस मामले में घटना के समय स्कूल की प्रधानाचार्या ने झूले से गिरकर चोट लगने की बात छात्रा के परिजनों को बताई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पुलिस के सामने पूरी सच्चाई आ गई थी. इसी के बाद पुलिस ने इस मामले में आगे जांच जारी कर दी थी और कई धाराओं में मामला दर्ज किया था. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं होने पर प्राथमिकी से दुष्कर्म की धारा को हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Mukhtar Ansari Life Imprisonment: 32 साल का इंतजार हुआ खत्म,अवधेश राय हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना

उन्होंने आगे बताया कि, स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया, प्रबंधक बृजेश यादव और खेल शिक्षक अभिषेक कनौजिया के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. सीओ ने आगे बताया कि, मामले की छानबीन में सामने आया है कि, लड़की एक नाबालिग छात्र के संपर्क में थी. लड़की के मोबाइल फोन में उससे बातचीत की चैट मिली है. छात्र से अनबन के बाद ही छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इसी के साथ उन्होंने कहा कि मामले में प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया और खेल शिक्षक अभिषेक कनौजिया के खिलाफ जांच जारी रहेगी. मालूम हो कि अयोध्या पुलिस ने 27 मई को बताया था कि कक्षा-10 की एक छात्रा को स्कूल के प्रबंधक और खेल शिक्षक ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रबंधक को कोर्ट के सामने किया गया पेश

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अयोध्या पुलिस ने रविवार को स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. इसके बाद यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है. तो वहीं इस मामले में पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने, साक्ष्य नष्ट करने व मामले में गुमराह करने के आरोप में प्रबंधक बृजेश यादव पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि बाल सुधार भेजे गए नाबालिग पर आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest