Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya: राम जन्मभूमि पथ बनकर तैयार, जल्द होंगे राम लला के दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, “रामलला के दर्शन करने के लिए पैदल आने वाले यात्रियों की दूरी आधा किलोमीटर कम कर दी गई है.”

नए मार्ग से पहुंचे भक्त

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-सुभाष सिंह

Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जहां एक ओर मंदिर में मूर्तियों को तराशा जा रहा है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है तो वहीं अब मंदिर तक भक्तों के आने के लिए मार्ग और सुविधाजनक हो गया है. रविवार को राम जन्मभूमि पथ को भक्तों के लिए खोल दिया गया और इसी के साथ अब रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए आधा किलोमीटर का मार्ग छोटा हो गया है.

पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया, “रामलला के दर्शन करने के लिए पैदल आने वाले यात्रियों की दूरी आधा किलोमीटर कम कर दी गई है. यानी जिस मार्ग से प्रवेश करेंगे वह मार्ग आधा किलोमीटर छोटा हो गया है. अभी तक दर्शन करने वाले को राम कचहरी के सामने से होते हुए रंग महल के सामने से प्रवेश करके दर्शन मार्ग पर आना पड़ता था.लेकिन अब बिरला मंदिर से नई बनाई जाने वाली सड़क से आना है और अमावा मंदिर के पीछे से होता हुआ दर्शन मार्ग के लिए प्रवेश करेंगे.

ये भी पढ़ें- Man Ki Baat: पीएम मोदी बोले- शहीदों के सम्मान में शुरू होगा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान, हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को लेकर कही ये बात…

इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि पुराना परम्परागत मार्ग मंदिर निर्माण के कार्य में इस्तेमाल होगा. यानी वो हटा दिया जाएगा. दर्शन करने वालों को आधा किलोमीटर की दूरी पैदल चलने में कम हो गई है और पुलिस के अवरोध भी कम हो गए. इस सड़क तक आने के लिए प्रशासन की रोक-टोक कम है. उन्होंने बताया कि बिरला मंदिर तक लोग अपने वाहन से आ सकते हैं और इसके बाद पैदल चल कर आसानी से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. बता दें कि भगवान श्री राम लला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए राम जन्मभूमि मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आज से इस मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए समर्पित कर दिया गया. इस मार्ग से रविवार को बड़ी संख्या में राम भक्त पहुंचे. इस दौरान भक्तों ने भगवान श्रीराम के नारे भी लगाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital