Bharat Express DD Free Dish

अयोध्या राम मंदिर का CEO कौन? 2 सितंबर को ट्रस्ट की बड़ी बैठक, तीन पूर्व अफसरों के नाम रेस में सबसे आगे

Ram Mandir CEO Appointment: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी.

Who will become the CEO of the Ayodhya Ram Mandir?

कौन बनेगा अयोध्या राम मंदिर का CEO?

Ram Mandir CEO Appointment: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक बुधवार 2 सितंबर को होने जा रही है. इस बैठक में मंदिर परिसर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी. खासकर मंदिर की व्यवस्था को और पेशेवर बनाने के लिए सीईओ नियुक्ति पर फैसला लिया जा सकता है.

सीईओ की दौड़ में नाम

सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज के पूर्व आईपीएस राजेश पांडे और गोंडा के पूर्व आईएएस योगेश्वर मिश्रा इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. दोनों ही प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं.

राजेश पांडे का सफर

राजेश पांडे मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं. वे 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. 1989 में डीएसपी के पद से करियर शुरू किया और बाद में प्रमोशन पाकर आईपीएस बने. 2021 में वे आईजी-इलेक्शन सेल के पद से रिटायर हुए. उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है और वे यूपी एसटीएफ व एटीएस के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं.

योगेश्वर मिश्रा का अनुभव

योगेश्वर राम मिश्रा 2005 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में जिला मजिस्ट्रेट, विशेष सचिव और संभागीय आयुक्त जैसे पदों पर काम किया. हाल ही में वे गोंडा में संभागीय आयुक्त रहे. उन्हें प्रशासनिक भूमिकाओं का व्यापक अनुभव है और वे कई विभागों में जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

बिहार के IPS डॉ. परेश सक्सेना भी CEO की दौड़ में

राम मंदिर के सीईओ पद के लिए जिन नामों पर विचार हो रहा है, उनमें बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. परेश सक्सेना भी शामिल हैं. डॉ. सक्सेना 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पुलिस प्रशासन में कई दशकों से काम कर रहे हैं. उन्होंने बिहार पुलिस के साथ-साथ केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.

ये भी पढ़ें-विचारधारा नहीं, पहले संवाद: मेयर ममदानी के नाम एक भारतीय मुस्लिम का खुला पत्र

बैठक में अन्य मुद्दे

इस बैठक में मंदिर निर्माण की मौजूदा स्थिति, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा होगी. ट्रस्ट के सदस्य सुरक्षा, प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest