Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या: दीपोत्सव में रूसी कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, दशकों से यूरोप में फैला रहे प्रभु राम का संदेश

अयोध्या: दीपोत्सव में रूसी कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, दशकों से यूरोप में फैला रहे प्रभु राम का संदेश

रुसी कलाकार अयोध्या में कर रहे हैं रामलीला का मंचन

उतर-प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में हर साल दीपावाली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इसकी भव्यता को देखने के लिए लोग देश से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से आते हैं. इस बार इसकी भव्यता में चार चांद लगने जा रहा है.  सरयू नदी के तट पर बसे अयोध्या शहर में इस साल  दीपावली के अवसर पर 15 लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे. इतना ही नहीं इस बार रामलीला के मंचन में रुसी कलाकार भी हिस्सा लेंगे.

राम-लक्ष्मण और सीता की भूमिका में रुसी कलाकार

प्रभु श्री राम की जन्भ भूमि अयोध्या में इस बार दीपावाली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाने की तैयारी चल रही है. सरयू नदी के घाटों को 15 लाख दीपों से सजाया जाएगा जिससे इसकी सुंदरता में और भव्यता नजर आएगी. अयोध्या में अभी से धार्मिक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्से में रामलीला का मंचन भी किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार रामलीला मंचन में भारतीय कलाकारों के अलावा रुसी कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं. जो भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और मां सीता के किरदारों में खुद को धार्मिक नगरी अयोध्या में आत्मसात कर रहे हैं.

 रुस में फैला रहा प्रभु राम का संदेश

रूस के मास्कों से  12 कलाकारों की टीम का समन्वय दिशा-भारत रूस फ्रेंडशिप सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है. वे पद्म श्री गेनाडी पिचनिकोव मेमोरियल रूसी राम लीला टीम और दिशा के बीच एक विशेष सहयोग के हिस्से के रूप में अयोध्या में राम लीला करेंगे. बता दें रूस में दशकों से प्रभु राम का संदेश फैलाया जा रहा है. श्रीराम के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश रुसी लोगों को सही दिशा में चलने की प्रेरणा देता है.

वसुधैव कुटुंबकम

वसुधैव कुटुंबकम इस शब्द में अद्भभुद शक्ति समाहित है. जिसका अर्थ है सम्पूण विश्व एक परिवार है. क्योंकि हम सबको बनाने वाला एक ही जिसे बस अलग-अगल नाम से जाना जाता है. भगवान श्रीराम की जन्मभूमी अयोध्या से प्रभु राम का संदेश सात समुंदर पार विदेशों में भी  तेजी से प्रसारित किया जा रहा है.राम के संदेश को रूसी राम लीला टीम यूरोप में अपनी तरह की एकमात्र टीम है जो दशकों से मास्को में प्रदर्शति कर रही है. देश के बाहर विदेशों में भी राम नाम से लोगों की शक्ति मिलती है और वो रामलीला मंचन के द्वारा जीवन के सार को समझ पाते हैं.

8 देशों के कलाकार रामलीला में लेंगे हिस्सा

इस बार दिवाली में राम नगरी को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. वैसे तो हर बार ही यहां की दीपावाली बेहद खास होती है ,लेकिन इस बार कुछ विशेष तैयारियां की जा रही हैं. इस बार अयोध्या में दीपावाली के मौके पर रूस समेत कुल 8 देशों के कलाकार  रामनगरी में रामलीला करेंगे.  इन देशों में रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, फिजी, नेपाल और त्रिनिडाड व टोबैगो के कलाकार शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital