Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज, राम मंदिर निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण और दर्शन-पूजन

प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जनवरी में होना तय किया गया है. इसी को देखते हुए राम मंदिर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है.

CM Yogi Adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के तमाम जिलों में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए दौरा कर रहे हैं. अभी दो दिन वह वाराणसी में थे तो वहीं आज यानी शनिवार को अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आज सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे और इसके बाद यहां भगवान राम के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद वह मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. इसी के बाद वह अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम मे भी हिस्सा लेंगे.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज है. इसी बीच मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचने वाले हैं और निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से वह अयोध्या पहुंचेंगे. रामकथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा. यहां से वह साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर जाएंगे. यहां पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके बाद सीएम योगी श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचेगे और भगवान राम के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे. सीएम करीब दो घंटे अयोध्या में रहेंगे और निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद हो गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Journalist Vimal Murder Case: सुपौल जेल में रची गई थी पत्रकार विमल को मारने की साजिश, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी STF की टीम

जनवरी में होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

मालूम हो कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जनवरी में होना तय किया गया है. इसी को देखते हुए राम मंदिर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर तक मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा और इसी के बाद प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है और वह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. तो वहीं रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज है. सभी साधु-संतों को भी न्योता भेजा जा रहा है और सभी के ठहरने को लेकर भी तैयारी की जा रही है. बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी के जरिए पूरे देश में लाइव प्रसारण कराए जाने की तैयारी है और घर-घर प्रसाद भी बांटे जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest