Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayushi Murder: हत्यारे पिता ने मारी थी 2 गोलियां, शव को ठिकाने लगाने साथ गई थी मां, पुलिस ने किया पर्दाफाश

आयुषी की मां ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद आयुषी के शव को ठिकाने लगाने वो अपने पति नितेश यादव के साथ दिल्ली के बदरपुर स्थित घर से मथुरा गई थी.

Ayushi Murder

पिता ने आयुषी को गोली मारकर फेंकी लाश

Ayushi Murder: आयुषी मर्डर केस का पर्दाफाश हो गया है. मथुरा पुलिस के मुताबिक आयुषी को उसके पिता ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतारा था. आयुषी की मां भी इस वारदात को अंजाम देने में पिता नितेश की मदद की थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी मां-बाप ने हत्या के दो कारण बताए हैं. पहला दूसरी जाति के लड़के से शादी करना और दूसरा आयुषी के कई-कई दिन तक घर वालों को बिना बताए घर से बाहर रहना.

आयुषी (Ayushi Murder) की मां ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद आयुषी के शव को ठिकाने लगाने वो अपने पति नितेश यादव के साथ दिल्ली के बदरपुर स्थित घर से मथुरा गई थी. दोनों ने शव को 17 नवंबर की रात यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर छोड़कर वापस दिल्ली अपने घर आ गए थे. अगले दिन 18 नवंबर को पुलिस को एक लाल ट्रॉली बैग में एक युवती की डेडबॉडी लावारिश हालत में मिली थी.

आयुषी के रूप में हुई थी शव की पहचान

जांच में जुटी पुलिस टीम ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल फोन कॉल्स को ट्रेस किया. जिसके बाद शव की पहचान आयुषी (Ayushi Murder) के रूप में हुई. पुलिस बदरपुर स्थित घर से आरोपी मां-बाप और भाई को हिरासत में ले लिया.

मां भी गई थी लाश फेंकने

पूछताछ में आरोपी मां-बाप ने बताया कि आयुषी किसी दूसरे जाति के लड़के से घर वालों के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. और बिना बताए घर से बाहर रहती थी. 17 नंबर को जैसे ही वापस घर आई तो हत्यारे पिता नितेश ने आयुषी को दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में शव को रख कर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास छोड़ आए थे. आयुषी की मां ने पुलिस को बताया कि पिता नितेश के साथ वो आयुषी के डेडबॉडी को फेंकने के लिए मथुरा गई थी.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: ‘जो भी किया गुस्से में किया’- कोर्ट में बोला श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का आरोपी आफताब

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल किए गए कार को भी बरामद कर लिया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital