देश

Azam Khan Income Tax: आजम के घर आयकर​ विभाग की छापेमारी, भड़के सपाध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- “BJP सरकार कमजोर…”

Azam khan Income Tax raid: उत्तर प्रदेश में आजम खान और उनके करीबियों के ठिकानों पर सुबह से ही आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. आजम समाजवादी पार्टी (SP) के कद्दावर मुस्लिम नेता हैं, ऐसे में छापेमारी पर पार्टी के चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लाल ताते हो गए हैं. अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश ने अभी ट्वीट कर कहा, “सरकार जितनी कमज़ोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जायेंगे.”

न्यूज एजेंसी के अनुसार, आजम खान के क्षेत्र रामपुर सहित कई ठिकानों पर छापा पड़ा है. आजम के अलावा उनके करीबी नसीर खान और वकील के ठिकानों पर विभागीय टीम पहुंची थी. यह मामला सामने आने के बाद से ही समाजवादी पार्टी (SP) सत्तारूढ़ भाजपा पर हमलावर हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार तीखी टिप्पणी कर रहे हैं. इससे पहले भी अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था. अखिलेश ये कहते रहे हैं कि मोदी योगी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार सारे काम केवल विपक्ष को डराने—धमकाने के लिए करती है.

 

विपक्षी दलों के नेताओं पर कार्रवाई का चलन: सपाध्यक्ष

अखिलेश ने तमिलनाडु में टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर को लेकर भी कहा था कि, विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने का चलन हो गया है. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी आरोप लगाए थे कि, “जो सत्ता के साथ नहीं आ रहा है उसे जेल में डाल दो” की नीति चल रही है. विभागीय कार्रवाही को अखिलेश ने आने वाले समय के लिए एक खतरनाक चलन बताया.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट और खातों के लेनदेन की छानबीन कर रही है. छापेमारी के दौरान आजम खान का परिवार घर में ही मौजूद रहा. आजम के एक करीबी ने बताया कि आजम खान के घर को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेर रखा है और किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं है.

यह भी पढ़िए: उदयनिधि के बयान से कैसे पीछा छुड़ाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन?

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago