Bharat Express DD Free Dish

Dhirendra Shastri Jacket Price: विदेश में 60 हजार की जैकेट पहनने पर मचा बवाल, धीरेंद्र शास्त्री ने दी दो टूक सफाई, कहा – “अगर तकलीफ है, तो अगली बार जैक्सन की जैकेट पहनूंगा”

Dhirendra Shastri Jacket Price: धीरेंद्र शास्त्री की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह एक महंगी जैकेट और स्टाइलिश चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. धीरेंद्र शास्त्री ने दी दो टूक सफाई – “अगर तकलीफ है, तो अगली बार जैक्सन की जैकेट पहनूंगा”

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri Jacket Price: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों फिजी में हनुमत कथा कर रहे हैं, लेकिन इस धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ी कोई कथा नहीं, बल्कि उनके पहनावे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.

इस वजह से मचा बवाल

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह एक महंगी जैकेट और स्टाइलिश चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. इस विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने खुलकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि 10 रुपये का आदमी, नाचने वाला, गंदे चरित्र का आदमी दो लाख की जैकेट पहन सकता है, तो महात्मा अगर 60 हजार की पहन लेता है, तो तेरे पेट में दर्द होता है.

‘हमने जैकेट खरीदी नहीं चेलों ने दी है’

यही नहीं, उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि ये जैकेट हमने खरीदी नहीं, हमें चेलों ने दी. अगर तुम्हें पेट में दर्द है तो हम 1 लाख 20 हजार रुपये की पहनेंगे. तुम बनाना वीडियो और डालना वीडियो. तुम्हें हमसे बहुत दिक्कत है. जिसपर कमेंट कर रहे हो उसके जीवन को तो देखो.

ये भी पढ़ें- Firozabad Man hanged On Wires: नशा नहीं मिलने पर फिरोजाबाद में बिजली के तारों पर झूल गया युवक, एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

समाज में गंदगी फैलाने वालों पर करो कमेंट- शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि जो समाज को दारू पीने का संदेश देते हैं, जो सिगरेट पीकर बच्चों को बर्बाद करते हैं, जो गंदी-गंदी मूवी बनाकर बच्चों को बर्बाद करते हैं, तुम्हारे पैसे के टिकट से मौज करते हैं, उनपर कमेंट करने में तेरी नानी मर जाती है. हिंदुओं पर कमेंट करते हो, दोबारा अगर मुझपर कमेंट किया तो, पराडा का चश्मा पहनूंगा. मैं जैक्सन का जैकेट पहनूंगा.

“हिंदू संतों पर उंगली उठाना आसान”

उन्होंने कहा कि हमें शौक नहीं है, लेकिन अगर कोई प्रेम से कुछ देता है तो हम मना नहीं करते. जो लोग दारू-सिगरेट का प्रचार करते हैं, उन पर कोई टिप्पणी नहीं करता, लेकिन हिंदू संतों पर तुरंत उंगली उठ जाती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read