Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चायपत्ती खरीदने के भी पैसे नहीं, न मिल रहा काम…संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अमोल शिंदे के परिवार का बुरा हाल

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विजिटर गैलरी से सागर शर्मा और मनोरंजन कूद गए थे. इनके पास स्मोक केन थे, जिससे पिला धु्ंआ निकल रहा था.

Parliament Security Breach

Parliament Security Breach

Parliament Security Breach:  संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले 6 आरोपी दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में हैं. स्पेशल सेल सभी से पूछताछ कर रही है. वहीं आरोपियों के परिवार का बुरा हाल है. सदन के अंदर उत्पात मचाने वाले एक आरोपी महाराष्ट्र के लातूर का है. इसका नाम अमोल शिंदे है. मामले में बेटे का नाम सामने आने के बाद अमोल के पिता का बुरा हाल है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि बस एक बार बेटे से बात करा दो.

संसद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी अमोल शिंदे के पिता धनराज शिंदे का कहना है, “घटना के बाद से हम 4 दिनों से घर में ही हैं. गांव का कोई भी किसान हमें अब काम नहीं दे रहा है. किसान कहते हैं कि अगर काम पर बुलाया तो पुलिस हमारी भई जांच करेगी. अनमोल के पिता ने कहा कि काम नहीं मिल पाने की वजह से चाय पत्ती खरीदने के भी पैसे नहीं है. हमें कोई उधार पैसे देने को तैयार नहीं है.

बेटे की बहुत याद आती है: अमोल के पिता

धनराज का कहना है कि बेटे की बहुत याद आती है. बेटे की याद में धनराज ने उसी की टी शर्ट पहन रखी है, जिस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर है. अमोल की मां का कहना है कि बेटा इन तीन क्रांतिकारियों को फॉलो करता था. भगत सिंह की किताबें भी बहुत पढ़ता है. इसलिए वो भी क्रांतिकारियों के जैसे सैन्य और पुलिस में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहता था.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले खाली हो गई है तिजोरी! अब ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउड फंडिंग अभियान लॉन्च करने जा रही है कांग्रेस

लोकसभा में कूदे थे आरोपी

बताते चलें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विजिटर गैलरी से सागर शर्मा और मनोरंजन कूद गए थे. इनके पास स्मोक केन थे, जिससे पिला धु्ंआ निकल रहा था. इन लोगों ने संसद में नारे लगाए. दो लोग बाहर से भी इनका समर्थन कर रहे थे. हालांकि, इतने में कुछ सांसदों ने दोनों को पकड़कर पीट दिया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले में कथित मास्टरमाइंड ललित झा फरार हो गया. पुलिस को पता चला कि वो राजस्थान भाग गया है. लेकिन गुरुवार शाम को ललित ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital