Prashant Kishor Banikpur Win: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यह सीट लंबे समय से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कब्जे में रही थी लेकिन पहली बार चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने यहां बीजेपी को मात दे दी.
पटना से दिल्ली तक गूंज
बिहार में सिर्फ एक सीट पर उपचुनाव हुआ लेकिन उसकी गूंज पटना से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई केंद्रीय मंत्री बांकीपुर में डेरा डाले रहे लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया.
विरासत बचाने में नाकाम
नितिन नवीन अपनी परंपरागत सीट को बचाने में असफल रहे. प्रशांत किशोर ने बीजेपी को उसके ही गढ़ में चुनौती दी और जीत हासिल की. यह जीत बीजेपी के खिलाफ जनता के गुस्से का इजहार मानी जा रही है.
हार की वजहें
बांकीपुर में बीजेपी की हार के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं.
- जनता में बीजेपी के खिलाफ माहौल और पार्टी का अतिआत्मविश्वास.
- नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन का असर.
- यूजीसी को लेकर छात्रों की नाराजगी.
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से सरकार पर उठे सवाल.
- सम्राट चौधरी के खिलाफ बढ़ता असंतोष और प्रशांत किशोर के
लगातार हमले. - पीके का व्यक्तित्व और शिक्षा-रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता को अपील करना.
- विपक्ष का वैक्यूम, जिससे कांग्रेस और राजद का वोट प्रशांत किशोर को ट्रांसफर हुआ.
- जाति समीकरणों का असर खत्म होना और लोगों का जाति से ऊपर उठकर वोट करना.
- बीजेपी का कमजोर उम्मीदवार और टिकट बदलने की रणनीति.
- ओवर कॉन्फिडेंस, जिसने बीजेपी को उसके गढ़ में ही हार दिला दी.
ये भी पढ़ें-‘संघर्ष करने वाले जीतते हैं’, PK की जीत पर रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी को घेरा?
बड़ा राजनीतिक संदेश
भले ही यह सिर्फ एक सीट का उपचुनाव था लेकिन इसका असर पूरे बिहार की राजनीति पर पड़ने वाला है. प्रशांत किशोर की जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी के लिए यह हार उसके अभेद्य किले में दरार जैसी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


