Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘ग्राम विकास चौपाल नहीं, हाई प्रोफाइल ड्रामा भजन मंडली…’, CM भजनलाल के आदिवासी दौरे पर BAP सांसद रोत का बड़ा हमला

Rajkumar Roat On CM Bhajanlal: राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल अब सियासी घमासान का केंद्र बन गई है. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे हाई प्रोफाइल ड्रामा भजन मंडली करार दिया है.

Rajkumar Roat On CM Bhajanlal

Rajkumar Roat On CM Bhajanlal

Rajkumar Roat On CM Bhajanlal: राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल अब सियासी घमासान का केंद्र बन गई है. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे हाई प्रोफाइल ड्रामा भजन मंडली करार दिया है.

सांसद रोत ने इसे सरकार की छवि चमकाने वाला कार्यक्रम बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कुशलगढ़ और धंबोला गांव का दौरा अपने मूल उद्देश्य से पूरी तरह भटक गया. नाम भले ही ग्राम विकास चौपाल रखा गया हो, लेकिन जमीन पर यह सिर्फ राजनीतिक शो बनकर रह गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे कार्यक्रम की स्क्रिप्ट पहले से तय थी और सरकार आदिवासी क्षेत्रों में अपनी छवि चमकाने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है.

सरकार नहीं चाहती समस्याओं का समाधान

रोत ने कहा कि आदिवासी अंचलों में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैसे गंभीर मुद्दे आज भी जस के तस हैं, लेकिन सरकार चौपाल के नाम पर मंच सजाकर खुद को गरीबों और आदिवासियों का हितैषी दिखाने में लगी रही. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती थी, वहां सिर्फ भाषण, प्रचार और राजनीतिक प्रदर्शन देखने को मिला.

जमीनी सच्चाई छिपाई गई

BAP सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार का मकसद विकास नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश देना था. उन्होंने कहा कि आम जनता अब समझ चुकी है कि यह कोई विकास चौपाल नहीं बल्कि हाई ड्रामा भजन मंडली प्रोग्राम था, जिसमें जमीनी सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें- कानपुर में ये क्या हुआ? अचानक ITBP कमांडो ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर डाला डेरा; सहम गए पुलिसवाले

रोत ने दावा किया कि आदिवासी समाज अब सिर्फ घोषणाओं और मंचीय कार्यक्रमों से प्रभावित नहीं होने वाला और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital