Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Barabanki: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की घोर लापरवाही, छात्रा को स्कूल में बंद कर चले गए घर

कक्षा 2 की छात्रा आयुषी स्कूल सीट पर सो गई थी और इसी वजह से छुट्टी के दौरान वह बाहर नहीं निकल सकी और स्कूल में बंद हो गई.

स्कूल की खिड़की से चिल्लाती छात्रा- फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई है. स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों को घर जाने की इतनी जल्दी थी कि एक छात्रा को स्कूल में ही बंद कर के चले गए और ये भी पड़ताल करने की कोशिश नहीं की कि कक्षा में कोई छूट तो नहीं गया है. छात्रा करीब एक घंटे तक कक्षा की खिड़की के पास खड़ी होकर चिल्लाती रही. जब ग्रामीणों ने जब आवाज सुनी तो ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला गया. खबर सामने आने के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने निलम्बन का पत्र जिला बेसिक शिक्षा (BSA) को लिखा है.

सूत्रों के मुताबिक, दरियाबाद विकास खंड के तासीपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात विशेष शुक्ल मंगलवार दोपहर बाद 2 बजे बच्चों की छुट्टी करने के बाद स्कूल में ताला डालकर घर चले गए. उनको स्कूल से घर जाने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने ये भी नहीं देखा कि स्कूल में कोई बच्चा छूट गया है या नहीं. इस सम्बंध में गांव वालों ने बताया कि कक्षा 2 की छात्रा आयुषी स्कूल सीट पर सो गई थी और इसी वजह से छुट्टी के दौरान वह बाहर नहीं निकल सकी और स्कूल में बंद हो गई. जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को कक्षा में बंद पाया. इस पर वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी. छात्रा की आवाज जब गांव वालों तक पहुंची तो स्कूल के बाहर भीड़ इकठ्ठा हो गई. इस सम्बंध में छात्रा के बाबा पन्नेलाल ने बताया कि स्कूल के शिक्षक जल्दबाजी में बच्ची को कक्षा में ही बंद कर चले गए थे. इस पर लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस सम्बंध में जानकारी दी और बाद में स्कूल का ताला तोड़ कर छात्रा को स्कूल से बाहर निकाला गया तो डर के मारे घबराई छात्रा अपने परिजनों से जाकर लिपट गई.

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने धो डाला, कहा- आतंकी गतिविधियों के लिए बेहद माकूल माहौल पैदा कर रहा है कनाडा

बीएसए ने दिए जांच के आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने इस गंभीर मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम वर्मा को जांच के आदेश दे दिए हैं. बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी मनीराम वर्मा ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक और दो शिक्षामित्रों की तैनाती है, जिसमें एक शिक्षा मित्र अवकाश पर हैं. जांच में विद्यालय में प्रधानाध्यापक विशेष शुक्ल और सहायक अध्यापक मंसूरी कटियार की घोर लापरवाही समाने आई है. इस मामले में इन सभी की जांच की जा रही है. बीएसए को निलंबन के लिए पत्र भेजा जा चुका है. वहीं मनीराम वर्मा ने ये भी बताया कि छुट्टी होने के बाद कक्षा-2 की छात्रा कक्षा में फर्नीचर पर सो गई थी. सभी बच्चे और शिक्षक स्कूल से जा चुके थे. जब छात्रा जागी तो वह घबरा कर रोने लगी. इस पर ग्रामीणों से ताला तोड़ कर बच्ची को बाहर निकाला. इस मामले में शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital