Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने धो डाला, कहा- आतंकी गतिविधियों के लिए बेहद माकूल माहौल पैदा कर रहा है कनाडा

दरअसल, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों के बाद से कनाडा और भारत के राजनयिक रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से काफी कड़वाहट देखी जा रही है.

India Canada Tensions ( एस जयशंकर)

India Canada Tensions ( एस जयशंकर)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

India Canada Tensions: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में बिना नाम लिए कनाडा को धो डाला. ये भारत की वैश्विक कुटनीति को बखूबी बताता है. ऐसा नहीं है कि भारत कनाडा के आरोपों का सीधा जवाब देना नहीं चाहता था, लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसके लिए दूसरा मंच चुना है. न्यूयॉर्क में एस जयशंकर ने मंगलवार को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के आरोपों पर जमकर पलटवार किया. इस कार्यक्रम का आयोजन भारत में अमेरिका के राजदूत रहे केनेथ जस्टर ने किया था.

कनाडा में संगठित अपराध के कई मामले देखने को मिले: एस जयशंकर 

निज्जर की हत्या के आरोपों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत ने कनाडा से कहा है कि ऐसा कोई भी काम करना भारत सरकार की नीति नहीं है. हमने कनाडा से कहा था कि अगर उनके पास कोई अहम जानकारी है तो वो भारत के साथ साझा करें. उन्होंने कहा कि कनाडा में आतंकवादी गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल माहौल है. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अगर कोई मुझे कुछ ठोस सबूत देता है, तो इसे कनाडा तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कोई ऐसी घटना है, जो एक मुद्दा है और कोई सरकार मुझे कुछ विशेष जानकारी देता है, तो मैं उस पर गौर करूंगा. इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा में आतंकवादियों से जुड़े संगठित अपराध के कई मामले देखने को मिले हैं.

उन्होंने ने ये भी कहा कि भारत बार-बार कनाडा से खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहता रहा है. कनाडा से संगठित अपराध से जुड़ी काफ़ी जानकारियां भी साझा की गई हैं. जयशंकर ने बताया कि भारत ने कनाडा से कई लोगों के प्रत्यर्पण की गुजारिश भी की थी. केनेथ जस्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की चिंता से दुनिया को रूबरू कराया. उन्होंने कहा कि कनाडा की राजनीतिक परिस्थियां आतंकवादी गतिविधियों के लिए बेहद माकूल माहौल पैदा कर रही हैं. कनाडा में भारत के राजनयिकों को धमकियां दी गईं. इतना ही नहीं वाणिज्य दूतावास पर हमला भी हुआ.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: मंदिर से प्रसाद उठाकर खाने पर लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा में टेंशन

दरअसल, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों के बाद से कनाडा और भारत के राजनयिक रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से काफी कड़वाहट देखी जा रही है. पिछले मंगलवार को कनाडा ने कहा कि देश की राजनीति में विदेशी दखल चिंता का सबब बनी हुई है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत और कनाडा ने निज्जर की हत्या से जारी विवाद को लेकर एक-दूसरे पर सीधा निशाना नहीं साधा, लेकिन दोनों देशों ने कई अहम मुद्दों पर बात की. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सियासी सहूलियत के लिए आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा पर प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए. क्षेत्रीय अखंडता और किसी देश के अंदरूनी मामलों में दखल न देने की नीति हर देश के लिए अलग नहीं हो सकती.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में एस जयशंकर ने अपने भाषण में आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा पर बात की. बिना नाम लिए कनाडा और पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है और भारत हमेशा से पाकिस्तान पर ये आरोप भी लगाता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital