रिपोर्ट-रवि शर्मा
Baramulla IED recovery Samba PIA balloon: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आर्मी अपना एक फाइटर जेट तक भारत की सीमा में नहीं घुसा पाई. पाकिस्तान के बुजदिल आर्मी चीफ मुनीर की यह हताशा बॉर्डर पर ओछी हरकतों के जरिए सामने आती रहती है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला और सांबा जिले में जवानों ने ने आतंकिस्तान की नापाक हरकतों को नाकाम कर दिया है. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जांबाजपोरा इलाके में जवानों ने मुस्तैदी के साथ एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया. वहीं सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में एक पाकिस्तानी गुब्बारे को गिरफ्त में लिया है.
बारामूला में बड़ी साजिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जनबाजपोरा इलाके में इंडियन आर्मी की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने एक आईईडी (IED) का पता लगाकर पाक की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. बता दें कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इसी रास्ते से सेना का एक काफिला गुजरने वाला था. अगर यह विस्फोटक समय पर नहीं पकड़ा जाता तो इंडियन आर्मी को गंभीर नुकसान हो सकता था. आर्मी की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी संभावित खतरे से बचा लिया.
एक हफ्ते में दूसरी घटना
बता दें कि यह एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी ऐसी नापाक घटना है. इससे पहले श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर 18 फरवरी को सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली थी, जो जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED निकली. उस वक्त भी सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैफिक रोककर बम स्क्वायड को बुलाया और विस्फोटक को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज करके बड़े खतरे को टाल दिया.
यह भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अब लेबल अनिवार्य! नए IT नियम लागू, जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या बदला?
सांबा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में उस समय हड़कंप मच गया, जब रामगढ़ के अबताल इलाके में स्थानीय लोगों को एयरोप्लेन के आकार जैसा एक अजीब-सा गुब्बारा दिखाई दिया. इस गुब्बारे पर बड़े अक्षरों में PIA यानी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था, साथ ही उर्दू में भी कुछ शब्द दर्ज थे. सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह का गुब्बारा मिलना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चौंकाने वाला था. देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और लोग मौके पर जमा होने लगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



