Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP POLICE : अब किसी भी घटना में बिना बुलाए पहुंचेगी पुलिस, हर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का रखेगी IP एड्रेस

Bareilly: बरेली के सीबीगंज थाने में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई और आने वाले त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों से दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए अनुरोध किया है और उसके आईपी एड्रेस मांग की है.

बरेली पुलिस (फोटो ट्विटर)

UP Police: अब प्रदेश के किसी भी हिस्से या कोने में कोई भी घटना होगी तो पुलिस बिना बुलाए ही पहुंच जाएगी, क्योंकि पुलिस के पास अब हर दुकानों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का आईपी एड्रेस होगा. यह निर्णय आने वाले त्योहारों को लेकर लिया गया है. इसके माध्यम से पुलिस हर संदिग्ध पर नजर रख सकेगी और किसी भी तरह की गलत गतिविधि मिली तो तुरंत एक्शन लेगी. इस तरह से पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनहोनी का अंदेशा होने से पहले ही एक्शन ले सकेगी.

इस सम्बंध में रविवार को बरेली (Bareilly) के सीबीगंज थाने में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई और इस सम्बंध में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बात की है. पुलिस ने घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बरेली के व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उसका आईपी एड्रेस व पासवर्ड पुलिस को दें. इस मौके पर पुलिस ने बताया कि, कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस थाने में कंट्रोल रूम बनवाएगी और यहीं से हर हरकत पर नजर रखी जाएगी. पुलिस ने व्यापारियों को बताया कि, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के दुकान के आस-पास दिखाई पड़ने के बाद क्षेत्र में गश्त लगा रही चीता एवं क्यूआरटी टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और संदिग्ध को दबोच लेगी. पुलिस ने ये भी बताया कि आने वाले त्योहारों, जन्माष्टमी, नवरात्र, दशहरा, दीपावली सहित कई त्योहारों को देखते हुए निर्णय लिया गया है क्योंकि त्योहारों के समय बाजार में काफी भीड़ रहती है और इसी दौरान अपराधी सक्रिय होकर आम जनता को परेशना करते हैं. कहीं लूट तो कहीं चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. अगर हर दुकान पर सीसीटीवी लगा होगा तो अपराधी को पकड़ना आसान हो जाएगा या फिर उसके अपराध करने से पहले ही पुलिस उसको पकड़ सकेगी. इस तरह से घटनाओं पर लगाम लगेगी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “जिन लोगों ने अंग्रेजों के तलवे चाटे…हुक्का चलाया, वे लोग राष्ट्रवाद की हमें सीख देंगे…” AIMIM नेता का बीजेपी पर हमला

दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का देना होगा आईपी एड्रेस

सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने मीडिया को बताया कि, व्यापारियों से केवल उनकी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों आइपी एड्रेस व पासवर्ड पुलिस को देने के लिए अनुरोध किया गया है. दुकान के अंदर जो कैमरे लगे हैं, उससे कोई मतलब नहीं है. इंस्पेक्टर ने बताया कि, बैठक में कई व्यापारियों ने जल्द ही दुकानों के बाहर कैमरे लगवाने पर सहमति जताई है. इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अनुज गुप्ता, विनीत गुप्ता,धीरेंद्र गंगवार, गौरव वर्मा, शंकर लाल गंगवार, राजेश शर्मा, सौरभ रस्तोगी, अमन गुप्ता, जितेश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital