देश

BBC documentary: पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने को लेकर फंसी BBC, दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस

Delhi High Court: गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने पर बीबीसी की मुसीबतें बढ़ गई हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 मई को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) को एक मानहानि के मुकदमे में समन जारी किया है, जिसमें दावा किया गया कि इस डॉक्यूमेंट्री ने भारत, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया है. गुजरात के एक एनजीओ की तरफ से ये याचिका दायर की गई है. संगठन की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ने भारत और न्यायपालिका सहित पूरी व्यवस्था को बदनाम किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन दत्ता (Sachin Dutta) ने गुजरात के एनजीओ, जस्टिस ऑन ट्रायल द्वारा दायर मामले में ये समन जारी किया है. इस मामले पर आगे की सुनवाई के लिए 15 सितंबर को सूचिबद्ध किया है. दत्ता ने बीबीसी (ब्रिटेन) के अलावा बीबीसी (भारत) को भी नोटिस जारी किया है और उनसे गुजरात के गैर सरकार संगठन ‘जस्टिस फॉर ट्रायल’ की ओर से दायर मुकदमे पर जवाब देने को कहा है. याचिका में कहा गया है कि बीबीसी (भारत) स्थानीय संचालन कार्यालय है और बीबीसी (ब्रिटेन) ने वृत्तचित्र ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ जारी किया, जिसके दो भाग हैं.

यह भी पढ़ें- “RBI समय-समय पर नोटों को वापस लेता है, चिंता की कोई बात नहीं”, 2000 हजार के नोटों की नोटबंदी पर बोले RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

बीजेपी नेता बिनय कुमार ने दायर की थी याचिका

दरअसल, हाल ही में दिल्ली एक निचली अदालत ने बीबीसी, विकिमीडिया फाउंडेशन और इंटरनेट आर्काइव को भाजपा नेता बिनय कुमार सिंह द्वारा दायर एक मानहानि के सूट में समन जारी किया है. इसमें विवादित डॉक्यूमेंट्री या RSS और विश्व हिंदू परिषद से संबंधित किसी अन्य सामग्री को प्रकाशित करने से रोकने की मांग की गई है.

BBC की ओर से पेश हुए वकील ने क्या कहा

बीबीसी और विकीपीडिया की ओर से पेश हुए वकील ने अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) रुचिका सिंगला की अदालत को बताया कि वे विदेशी संस्थाएं हैं जिन्हें ठीक से सेवा नहीं दी गई है और वे विरोध में पेश हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सूट की प्रतियां कभी नहीं मिलीं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

7 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

24 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

39 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago