Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Baghpat News: सुहागरात से पहले दूल्हा पहुंचा थाने, दुल्हन ने किया ये भयानक कांड

युवक ने बताया कि, दुल्हन घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी सोने का गले का हार, अंगूठी, कानों के कुंडल, चांदी की पाजेब और छल्ला सहित तमाम जेवरात ले गई है.

marry

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर सुहागरात से पहले दुल्हन लाखों का माल लेकर फरार हो गई है. इस घटना के बाद से दूल्हा पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. मोहल्ले में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. तो वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना ही कि लड़का बेरोजगार था, उसकी कहीं शादी नहीं हो रही थी. ये रिश्ता आया तो बिना जांच-पड़ताल किए ही शादी कर ली और अब लुटेरी दुल्हन पूरा माल लेकर पार हो गई है.

गांव में ठगी का ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. कहा जा रहा कि शादी के बाद से ही दुल्हन के लक्षण कुछ ठीक नहीं लग रहे थे. पहले तो दुल्हन शादी के बाद करीब तीन दिनों तक दूल्हे को अपने आस-पास नहीं आने दिया और किसी न किसी बहाने से दूल्हे को खुद से दूर रखा और फिर चौथे दिन मौका पाते ही रात में लाखों रुपये की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई. पीड़ित दूल्हे ने कोतवाली में तहरीर देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और जल्द से जल्द लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा जा रहा है कि युवक बेरोजगार था और इसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. पिछले महीने उसने कस्बे के ही एक व्यक्ति से शादी कराने के लिए कहा था. इसके बाद उस शख्स ने उसकी मुलाकात हरियाणा के यमुना नगर में लुटेरी दुल्हन के परिजनों से करा दी. इस दौरान यह तय हुआ था कि दोनों की कोर्ट मैरिज होगी और शादी का पूरा खर्च युवक का परिवार ही उठाएगा.

ये भी पढ़ें-UP News: सुहागरात के पहले खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने किया हंगामा, लौटी मायके

27 फरवरी को हुई थी कोर्ट मैरिज

इस बात पर राजी होने के बाद दोनों की 27 फरवरी को कोर्ट मैरिज करा दी गई. तीन दिन दुल्हन घर पर रही और किसी न किसी बहाने से दूल्हे को खुद से दूर रखती रही. जब वह घर का गुणा-गणित समझ गई तो एक मार्च को वह घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई. दूल्हे ने आरोप लगाया है कि, लुटेरी दुल्हन घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी सोने का गले का हार, अंगूठी, कानों के कुंडल, चांदी की पाजेब और छल्ला सहित तमाम जेवरात ले गई है. दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण पर कोतवाली थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने कहा कि, मामले की तहरीर मिल गई है. फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital