Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में वसूली नहीं राम राज्य चलेगा…! बीच सड़क TMC के गुर्गे को खदेड़ते हुए बोला भाजपा कार्यकर्ता; Video वायरल

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद ‘कट मनी’ के खिलाफ कार्रवाई की तस्वीरें सामने आ रही हैं. वायरल वीडियो में BJP कार्यकर्ता कथित वसूली करने वाले को चेतावनी देता दिखा…

Bengal cut money viral video BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासी आबोहवा बदल दी है. ममता बनर्जी की हार और भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब जमीनी स्तर पर ‘पावर शिफ्ट’ की तस्वीरें सामने आने लगी हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता कथित टीएमसी (TMC) के ‘तोलाबाज’ (वसूली करने वाले) को सरेआम चेतावनी देता नजर आ रहा है. यह घटना (Bengal Election Viral Video) बंगाल में वर्षों से चली आ रही ‘कट मनी’ संस्कृति के अंत और नए दौर की आहट मानी जा रही है.

टैक्स वसूल रहे ‘तोलाबाज’ को बोला BJP वर्कर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भाजपा कार्यकर्ता ने उस शख्स को रंगे हाथों पकड़ा जो मेहनत मजदूरी करने वाले गरीब वैन ड्राइवरों से रोजाना ₹20 की अवैध वसूली कर रहा था. भाजपा कार्यकर्ता ने गुंडे को दो टूक लहजे में कहा कि बहुत वसूली कर ली, अब ये सब बंद करो. गरीब की मेहनत की कमाई का एक पैसा भी अब किसी की जेब में नहीं जाएगा.

 

‘यह राम राज्य है, इलाका खाली करो'(Bengal cut money viral video BJP)

वीडियो में सबसे प्रभावशाली हिस्सा वह है जब भाजपा कार्यकर्ता डंके की चोट पर कहता है कि यह राम राज्य है. उसने टीएमसी कार्यकर्ता को तत्काल इलाका छोड़ने की चेतावनी दी और वहां मौजूद आम लोगों को भरोसा दिलाया कि अब उन्हें किसी ‘सिंडिकेट’ या ‘गुंडे’ को कमीशन देने की जरूरत नहीं है. भाजपा कार्यकर्ता ने साफ किया कि नई व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने वालों को पूरी सुरक्षा मिलेगी.

‘कट मनी’ के आतंक से मुक्ति की ओर बंगाल

पश्चिम बंगाल में ‘कट मनी’ और ‘तोलाबाजी’ एक ऐसा कैंसर बन चुका था, जिसने रेहड़ी-पटरी वालों से लेकर बड़े बिल्डरों तक को परेशान कर रखा था. भाजपा ने चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया था. अब सरकार बदलने के संकेतों के बीच कार्यकर्ताओं का यह आक्रामक रुख (Bengal Election Viral Video) बता रहा है कि टीएमसी के कथित ‘गुंडाराज’ के खिलाफ अब जनता और विपक्ष सड़कों पर उतर आए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘BJP जीती तो कपड़े उतार कर घूमूंगा’! सूफियान भाई का दावा पड़ा उल्टा…TMC की हार के बाद तलाश में निकला सोशल मीडिया

भ्रष्टाचार मुक्त होगा नया बंगाल?(Bengal Election Viral Video)

भाजपा प्रवक्ता ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासन में जो अराजकता फैली थी, उसे साफ करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता जनता की ढाल बनकर खड़े हैं. बंगाल में अब सच्चा राम राज्य स्थापित होगा, जहां गरीब की कमाई पर कोई डाका नहीं डाल सकेगा. जो लोग अब भी गुंडागर्दी के सपने देख रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read