Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BF.7 Variant: आगरा के बाद उन्नाव में भी मिला कोविड संक्रमित युवक, दुबई जाने से पहले कराया था टेस्ट

Unnao Covid Case: दो दिन पहले चीन से लौटे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उसे आगरा में अपने घर में आइसोलेट कर दिया गया है.

Coronavirus-in-Unnao

कोरोना वायरस की टेस्टिंग (फोटो प्रतीकात्मक)

BF.7 Variant: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. आगरा के बाद उन्नाव जिले में कोविड का मामला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. युवक ने दुबई जाने से पहले अपना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है.

अनुमंडल पदाधिकारी अंकित शुक्ला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ युवक के घर पहुंचे और युवक के परिजनों समेत 20 लोगों के सैंपल लिए. स्थानीय प्रशासन ने युवक को कोविड प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेट कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, युवक की रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी जाएगी. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाला युवक उन्नाव के हसनगंज तहसील क्षेत्र के कोरौरा गांव का रहने वाला है.

बता दें कि रविवार को दो दिन पहले चीन से लौटे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उसे आगरा में अपने घर में आइसोलेट कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, 25 नवंबर के बाद जिले में यह पहला कोविड पॉजिटिव मामला सामने आया है.

ये भी पढ़ें: Covid India Update: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, आज से एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल यात्रियों की स्कैनिंग और टेस्टिंग शुरू

अस्पतालों में मास्क अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यूपी सरकार अलर्ट हो गई है.पिछले दिनों डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोना (Corona Virus) के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में मास्क अनिवार्य किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिले के सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए थे. ब्रजेश पाठक ने अपने निर्देश में कहा था कि कोरोना प्रभावित देश से लौटे यात्रियों की जांच की जाए.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार अलर्ट

कोरोना ने चीन में तबाही मचा रखी है, जिसको देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इस निर्देश के अनुसार सभी राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करना होगा. इसी क्रम में अब एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले पैसेंजर्स की स्कैनिंग और कोविड टेस्टिंग की जाने लगी है. केंद्र सरकार ने इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को पत्र भी लिखा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital