Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कुशलगढ़ में सीएम भजनलाल शर्मा बोले- लाभ की खेती अपनाएं, आय बढ़ाएं और जैविक खेती को बढ़ावा दें

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि बैलों से पारंपरिक खेती करने पर राज्य सरकार 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दे रही है. उन्होंने स्थानीय पैदावार के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट्स, ग्रीन हाउस और पॉली हाउस के विस्तार पर भी जोर दिया.

Rajasthan News

Rajasthan News

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ स्थित चुड़ादा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों और युवा उद्यमियों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि बैलों से पारंपरिक खेती करने पर राज्य सरकार 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दे रही है. उन्होंने स्थानीय पैदावार के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट्स, ग्रीन हाउस और पॉली हाउस के विस्तार पर भी जोर दिया.

बिजली और पानी की उपलब्धता है प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली और पानी की उपलब्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, माही, देवास और सोम-कमला-अंबा जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. साथ ही 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जिसे 2027 तक पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.

Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है और दुग्ध संकलन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है.

कृषि क्षेत्र में नवाचार की अपार संभावनाएं

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार की बड़ी संभावनाएं हैं और युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग खेती और एग्री-बिजनेस में करें. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सवा लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी है, जबकि 1.35 लाख से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं.

ये भी पढ़ें- सत्ता जाते ही बिखरने लगी टीएमसी? विधानसभा धरने से नदारद रहे आधे से ज्यादा विधायक, अंदरूनी कलह आई सामने

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों और पशुपालकों को स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए. इस दौरान जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दास सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital