Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ: दिल्ली में ‘विकसित भारत 2047’ मेगा कॉन्क्लेव आज आयोजित, हर क्षेत्र के दिग्गज होंगे शामिल

Bharat Express 3rd anniversary: भारत एक्सप्रेस अपनी तीसरी एनिवर्सिरी पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव आयोजित कर रहा है. ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में देश के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियां शामिल हो रही हैं.

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी तीसरी एनिवर्सिरी पर आज दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव आयोजित कर रहा है. यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर आधारित है. आयोजन नई दिल्ली के होटल द ललित में सुबह 10 बजे से शुरू हो रहा है. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन चैनल के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के मार्गदर्शन में हो रहा है.

बड़े नेताओं और हस्तियों की मौजूदगी

इस कॉन्क्लेव में देश के कई नामचीन नेता और हस्तियां शामिल हो रही हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ. मनसुख मंडाविया, गजेंद्र सिंह शेखावत, सी आर पाटिल, अन्नपूर्णा देवी और अनुप्रिया पटेल अपने विचार साझा कर रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मंच पर मौजूद हैं. दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं.

विचारों का महाकुंभ

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा हो रही है. सड़क परिवहन, कानून व्यवस्था, जल संरक्षण, महिला और बाल विकास जैसे विषयों पर नेताओं और विशेषज्ञों के विचार सामने आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास पर अपना दृष्टिकोण रख रहे हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल न्याय और संसदीय व्यवस्था पर अपने विचार साझा कर रहे हैं.

अन्य खास मेहमान

इस कार्यक्रम में RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, जदयू नेता केसी त्यागी, आप नेता संजय सिंह, फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी, निर्देशक अनिल शर्मा, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और डॉ. आचार्य मनीष भी शामिल हो रहे हैं. यह आयोजन विचारों का संगम है, जहां देश के भविष्य की दिशा तय करने पर चर्चा हो रही है.

लाइव प्रसारण

भारत एक्सप्रेस का यह मेगा कॉन्क्लेव चैनल पर लाइव दिखाया जा रहा है. दर्शक इसे टाटा प्ले (535), जियो फाइबर (327), एयरटेल (495), डिश टीवी (671), d2h (753) समेत कई प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. साथ ही जियो टीवी और डेलीहंट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो रहा है.

ये भी पढ़ें-सत्य और साहस के 3 साल! भारत एक्सप्रेस के सफर पर फिदा हुए दिग्गज, मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक दे रहे शुभकामनाएं

भारत एक्सप्रेस की उपलब्धियां

भारत एक्सप्रेस को 1 फरवरी 2023 को लॉन्च किया गया था. तीन साल में चैनल ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. सत्य, साहस और समर्पण के साथ खबरें पेश करने वाले इस चैनल ने राजनीति, अपराध, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की है.

आज की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital