Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NSD के भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को किया गया सम्मानित

भारत रंग महोत्सव के समापन समारोह में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए.

भारत रंग महोत्सव कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय को सम्मानित किया गया

संस्कृति मंत्रालय और एनएसडी ने देश भर में 1 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े अंतराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल भारत रंग महोत्सव का आयोजन किया, जिसका आज दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में समापन हो रहा है. भारत रंग महोत्सव कार्यक्रम में करीब 2000 थिएटर ग्रुप एक साथ एक थीम पर परफॉर्म कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. भारत रंग महोत्सव के समापन समारोह में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए. कार्यक्रम में उपेन्द्र राय को सम्मानित किया गया. वहीं समापन समारोह में कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं.

आयोजकों ने सीएमडी उपेन्द्र राय का जताया आभार

भारत रंग महोत्सव के जरिए आयोजकों की कोशिश है कि रंग मंच को घर-घर तक पहुंचाया जाए. उनकी इन्हीं कोशिश को रंग देने का काम भारत एक्सप्रेस ने किया. भारत एक्सप्रेस एनएसडी का मीडिया पार्टनर है. इस दौरान कार्यक्रम के संचालकों ने  भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय के प्रति आभार भी व्यक्त किया. बतौर मीडिया पार्टनर भारत एक्सप्रेस ने भारत रंग महोत्सव की चमक और धमक को सारी दुनिया को दिखाने का काम बखूबी किया है. कार्यक्रम में जोरदार तालियों के बीच उपेंद्र राय सीएमडी मैनेजिंग डायरेक्टर एडिटर इन चीफ भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद कार्यक्रम में समारा किरकिरे द्वारा लिखा और चितरंजन त्रिपाठी द्वारा कंपोज किया गए भारत रंग महोत्सव के एंथम की शानदार प्रस्तुति हुई.

15 शहरों में भारत रंग महोत्सव

1 फरवरी से 21 फरवरी, 2024 तक चलने वाला, भारत रंग महोत्सव 2024, 15 शहरों में आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक प्रदर्शनों की एक विविध श्रृंखला प्रस्तुत की गई. इस दौरान कई मनमोहक नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन भी हुआ. महोत्सव के दौरान कई कार्यशालाओं का भी आयोजन हुआ. यह महोत्सव भारतीय और वैश्विक थिएटर परंपराओं को बढ़ावा देता है.

इसे भी पढ़ें: UP में कांग्रेस 17 सीटों पर तो 63 सीटों पर INDIA गठबंधन के उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, प्रेस कांफ्रेंस में हुआ ऐलान, जानें कौन सी सीटें आईं कांग्रेस के खाते में

वहीं इस साल का संस्करण विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ का जश्न है. कार्यक्रम सांस्कृतिक समृद्धि और कलात्मक आदान-प्रदान के प्रमाण के रूप में थिएटर के कलाकारों और विद्वानों को एक साथ एक मंच पर लाता है. भारत रंग महोत्सव कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव पर जोर देते हुए वैश्विक एकता के महत्व को रेखांकित करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital