Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुइया उइके से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की थी.

upendra rai

छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुइया उइके और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुइया उइके से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ की गवर्नर को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया.

उपेंद्र राय ने गवर्नर अनुसुइया उइके को एक फरवरी को लॉन्च होने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ की गवर्नर को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

upendra rai

इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था.

upendra rai

बता दें कि उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को मजबूत बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

upendra rai

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital