Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘सहाराश्री’ के आवास पर शांति पाठ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय, सुब्रत रॉय के योगदान को याद कर नम हुईं आंखें

सहारा इंडिया परिवार के मालिक सुब्रत रॉय की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई थी. रॉय का साम्राज्य फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर अन्य सेक्टर्स में फैला.

saharasri

सहाराश्री के आवास पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय का बीते 14 नवंबर को निधन हो गया और वे 16 नवंबर को पंचतत्व में विलीन हुए. ‘सहाराश्री’ के पोते ने उन्हें मुखाग्नि दी. शुक्रवार को सुब्रत रॉय के लखनऊ के सहारा शहर स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. श्रद्धांजलि सभा में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए.

इस दौरान सुब्रत रॉय के आवास पर शांति पाठ का आयोजन हुआ. सहारा इंडिया परिवार के मालिक सुब्रत रॉय की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई थी. रॉय का साम्राज्य फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर अन्य सेक्टर्स में फैला. कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद भी ‘सहाराश्री’ कभी पुराना समय नहीं भूले.

saharasri

 

नेता से लेकर अभिनेताओं तक… सुब्रत रॉय की सबसे अच्छी दोस्ती थी. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय सहाराश्री के बेहद करीब रहे. शांति पाठ के दौरान सहाराश्री के योगदान को याद करके उपेन्द्र राय की आंखें नम हो गईं. बता दें कि सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया जिले में हुआ था. उनकी स्कूली शिक्षा कोलकाता में पूरी हुई. उसके बाद वह गोरखपुर आ गए, जहां से उन्होंने सरकारी टेक्निकल इंस्टिट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कारोबार में किस्मत आजमाना शुरू कर दिया. फिर साल 1978 में उन्होंने सहारा इंडिया परिवार की नींव रखी. इसमें सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने सहारा फाइनेंस की शुरुआत की. सहाराश्री रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित करते गए और उसी तरह उनके कारोबार का भी विस्तार होता गया.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital