Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express: अब आप बे-खबर नहीं रहेंगे, शाम 7 बजे से भारत एक्सप्रेस होगा LIVE

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.

Bharat Express
Edited by Nitish Pandey

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल आज से लाइव होने जा रहा है. नई दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में शाम सात बजे से न्यूज चैनल की लॉन्चिंग का मेगा इवेंट शुरू होगा. न्यूज चैनल की लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि होंगे. इस मेगा इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी. राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरे लॉन्चिंग कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी.

लॉन्चिंग के साथ ही शाम सात बजे से सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ भारत एक्सप्रेस देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. चैनल उन खबरों को लोगों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाएगा जो खबरिया चैनल नहीं दिखा पाते हैं. रिपोर्टर्स के माध्यम से न्यूज चैनल छोटे-छोटे शहरों और गांवों की महत्वपूर्ण खबरों को दर्शकों तक पहुंचाएगा.

न्यूज चैनल की लॉन्चिंग सेरेमनी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत दर्जनों मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. इसके अलावा देश के कई वर्तमान और पूर्व आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकारिता क्षेत्र के नामी चेहरे भी मौजूद रहेंगे. न्यूज चैनल की लॉन्चिंग सेरेमनी में नोएडा की पुलिस कमिश्नर आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह, बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह, दिग्गज एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन भी शामिल होंगे.

इन प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भारत एक्सप्रेस’

भारत एक्सप्रेस आज शाम 7 बजे लॉन्च होने के बाद देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर दिखेगा. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर दिखेगा.

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखेगा भारत एक्सप्रेस

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital