Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने सहाराश्री सुब्रत रॉय को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर हुए भावुक

SaharaShri Subrata Roy: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय सहाराश्री को श्रद्धांजलि देने के लिए सहारा शहर पहुंचे. जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.

सहाराश्री को श्रद्धांजलि देते हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

सहाराश्री को श्रद्धांजलि देते हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

SaharaShri Subrata Roy: सहाराश्री सुब्रत रॉय का बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय सहाराश्री को श्रद्धांजलि देने के लिए सहारा शहर पहुंचे. जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इस दौरान चेयरमैन उपेन्द्र राय भावुक नजर आए. पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के परिजनों से भी उपेन्द्र राय ने मुलाकात की. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने पार्थिव शरीर को नमन करने के बाद सहाराश्री की पत्नी से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी.

विशेष विमान से लखनऊ लाया गया पार्थिव शरीर

बता दें कि सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित सहारा शहर विशेष विमान से लाया गया है. जहां आज भैंसाकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा. जिसमें आम लोगों से लेकर नेता और मंत्री शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- सहाराश्री सुब्रत रॉय का आज भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे सहारा शहर से निकलेगी अंतिम यात्रा

आज भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार

सहाराश्री सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार सुबह 10 से 11 बजे के बीच भैंसाकुंड में होगा. पार्थिव शरीर को सहारा शहर से करीब 10 बजे रवाना किया जाएगा. भैंसाकुंड में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी. इस दौरान उमड़ने वाले हुजूम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital