Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Uttar Pradesh: गाजीपुर के शेरपुर में आज शाम को सजेगा भारत एक्सप्रेस के सबसे बड़े शो ‘सत्ता का संघर्ष’ का मंच

भारत एक्सप्रेस लोगों तक लगातार चुनावी खबरों को पहुंचा रहा है. इस कड़ी में भारत एक्सप्रेस अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पहले यूपी में गाजीपुर जिले के शेरपुर से सबसे बड़े शो ‘सत्ता का संघर्ष’ लेकर आ रहा है.

Bharat Express

लोकसभा चुनाव के 6 चरणों का मतदान हो चुका है. 7वें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. इसे लेकर देश के सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. वहीं खबरों की दुनिया में सत्य, साहस और समर्पण के साथ भारत एक्सप्रेस जनता तक लगातार चुनावी खबरों को पहुंचा रहा है. इस कड़ी में भारत एक्सप्रेस अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पहले उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के शेरपुर से सबसे बड़े शो ‘सत्ता का संघर्ष’ लेकर आ रहा है.

शहीद पार्क में होगा कार्यक्रम

ये कार्यक्रम आज यानी 29 मई को शहीद पार्क में रात 8 बजे से लेकर 9 बजे तक होगा, जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर भारत एक्सप्रेस की टीम बात करेगी और जानेगी कि उनके दिल में क्या है. वो कौन से मुद्दे हैं, जो चुनाव में पार्टियों के लिए बनेंगे परेशानी का सबब. जनता किसे देगी आशीर्वाद और किसका करेगी पत्ता साफ.

दर्शकों के बीच बनाई अलग पहचान

भारत एक्सप्रेस चुनाव कवरेज में लगातार अग्रणी रहते हुए लोगों तक सटीक और विश्वसनीय खबरों को पहुंचा रहा है. इस पर दर्शकों ने समय-समय पर अपने भरोसे की मुहर भी लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest