Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कलयुगी मां की हैवानियत! भिवाड़ी में 8 महीने की मासूम को पिलाया तेजाब, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही बच्ची

भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 8 महीने की मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.

रिपोर्ट- चन्द्र मोहन गुप्ता


राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है. कैप्टन चौक क्षेत्र में रहने वाली एक आठ महीने की मासूम बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. आरोप है कि उसकी ही मां ने उसे एसिड जैसा कोई पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है.

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त बच्ची का पिता मोहित अपने काम पर गया हुआ था. घर में सिर्फ मां और छोटी बच्ची मौजूद थीं. इसी दौरान यह दर्दनाक घटना हुई, जिसकी असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस कदम के पीछे क्या कारण रहे होंगे.

परिवार में मचा हड़कंप

घटना के बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई. वह लगातार रोने लगी और उसकी नाक व मुंह से खून आने लगा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन तुरंत उसे लेकर भिवाड़ी के स्थानीय अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे अलवर के शिशु अस्पताल रेफर कर दिया.

वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग

फिलहाल मासूम बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम, डॉ. राशि कौशिक की निगरानी में लगातार इलाज में जुटी हुई है. मेडिकल टीम हर संभव कोशिश कर रही है कि बच्ची की जान बचाई जा सके, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

बच्ची के पिता मोहित का कहना है कि यह घटना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. उनका कहना है कि पहले से ही उनकी एक बेटी है और अब इस छोटी बच्ची के साथ हुई इस घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है.

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे पर 12 अहम मुद्दों पर बनी सहमति, देखें ऐतिहासिक समझौतों की लिस्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital