Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gujarat: क्या हार्दिक पटेल को मिलेगी भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में जगह? इन विधायकों को जा चुका है फोन

Bhupendra Patel Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

Gujarat

हार्दिक पटेल

Edited by Nitish Pandey

Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं. साथ ही भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में किरिट राणा, कनू देसाई, अल्पेश ठाकोर जैसे नेताओं को शामिल किया जा सकता है. हालांकि अभी भी कई नामों पर संशय बरकरार है.

भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) आज दोपहर 2 बजे गुजरात (Gujarat) के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा. 16 विधायकों का मंत्री बनना करीब-करीब तय है. इनमें 12 विधायकों के फोन जा चुके हैं. जिसमें हर्ष संघवी, मुकेश पटेल, पुरुषोत्तम सोलंकी, बलवंत सिंह राजपूत, मोलूभाई बेरा, भानुबेन बाबरिया, बचु खाबड़, कुबेर डिडोर, जगदीश विश्वकर्मा, भीखू परमार, देवा मालूम, प्रफुल्ल पानसेरिया, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल और कुंवरजी बावलिया हैं.

हार्दिक के नाम पर संशय बरकरार

वहीं, हार्दिक पटेल के नाम पर अभी भी संशय बरकरार है. मीडिया से बातचीत में हार्दिक ने कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वो हर जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह मांगते नहीं है. इस बयान के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भूपेंद्र मंत्रिमंडल में हार्दिक पटेल को शामिल नहीं होंगे.

PM मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ ही बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और साधु-संत समेत अन्य लोग शामिल रहेंगे.

ये भी पढ़ें : Gujarat: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, अल्पेश ठाकोर समेत इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात (Gujarat) की 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है. साल 1985 में कांग्रेस ने माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं. वहीं, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते बीजेपी ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital