Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया यूपी में कब होंगे नगर निकाय चुनाव

Nagar Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की तैयारी दिसंबर में ही थी मगर समाजवादी पार्टी के चलते मामला कोर्ट में चला गया.

bhupendra chaudhary

फोटो सोशल मीडिया

UP Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मिर्जापुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन किए. इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने निकाय चुनाव पर भी बात की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव सरकार बनाने-बिगाड़ने का चुनाव नहीं है. पार्टी, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास कार्यों की बदौलत बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का काम नगर निकाय क्षेत्रों में हो रहा है. उन्होंने आसार जताए कि नगर निकाय चुनाव अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकते हैं.

नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की तैयारी दिसंबर में ही थी मगर समाजवादी पार्टी के चलते मामला कोर्ट में चला गया. अब आयोग की रिपोर्ट के बाद लग रहा है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में चुनाव संपन्न कराया जा सकता है. भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर जमकर निशाना साधा और कहा जो अपराधी माफिया हैं वह सपा के समय के संरक्षण के दिए हुए पाप हैं.

भूपेंद्र सिंह चौधरी दो दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे हैं. उन्होंने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह के गांव पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद रात्रि में अष्टभुजा गेस्ट हाउस में विश्राम किया. इसके बाद शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन किए. इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन किया.

सपा पर साधा निशाना

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बरौंधा कचार पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधी और माफिया सपा के कार्यकाल के पाप हैं. भाजपा में माफिया को संरक्षण नहीं दिया जाता.

ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया में दोस्ती का नया दौर, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM के सामने उठाया मंदिरों पर हो रहे हमले का मुद्दा

उन्होंने कहा कि सरकार माफिया और अपराधियों के खिलाफ कानून का राज स्थापित करने के लिए संकल्पित है. इनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ बिना भेदभाव के कठोरतम कार्यवाही की जा रही है. कानून का राज स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है. चौधरी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ ही बीजेपी ने घोषणापत्र में जो भी कहा है, उसको पूरा करने का काम किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital