होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक और दर्दनाक हादसे में सात छात्रों की मौत हो गयी. स्कूली बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा ट्रक की चपेट में आ गया. इससे ऑटो रिक्शा में सवार सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे एक निजी स्कूल के थे और स्कूल में पढ़ने के बाद ऑटो रिक्शा से घर जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया. घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोरेर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से सात स्कूली बच्चों की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले आठ स्कूली बच्चे ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि जब स्कूली बच्चे रास्ते में थे, तभी एक ट्रक ने उनके ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन बच्चे और ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गये.
ये भी पढ़ें- नोएडा में 450 जगहों पर लगेंगे कैमरे, एसओएस सिस्टम लगाने के लिए कंपनी की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और शवों और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि दो अन्य घायल छात्रों की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी है. उन्होंने बताया कि एक अन्य छात्र और ऑटो रिक्शा चालक का वहां इलाज चल रहा है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर छात्रों की मौत पर दुख जताया है. बघेल ने प्रशासन को घायलों की मदद करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कांकेर जिले के कोरेर चिल्हटी चौक पर एक ऑटो और ट्रक की टक्कर से अचानक हुए हादसे में स्कूली बच्चों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है. 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव मदद की जा रही है.
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…