होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शैनेल ईरानी और अर्जुन ने लिए सात फेरे (फोटो)
Smriti Irani Daughter Wedding: केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी स्टार स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शैनेल ईरानी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अर्जुन भल्ला संग सात फेरे ले चुकी हैं. नागौर के खिंवसर फोर्ट में दोनों ने शादी की है. सोशल मीडिया पर शनेल और अर्जुन की फर्स्ट फोटो सामने आ चुकी है जो खूब वायरल हो रही है. शादी की रस्मों की शुरुआत स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर की. इस शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए.
शैनेल और अर्जुन भल्ला की इस शाही शादी में मेहमानों का स्वागत राजस्थान के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. शाही अंदाज में अर्जुन की बारात खिंवसर फोर्ट के अंदर ही निकाली गई. स्मृति ईरानी ने दामाद का जोरदार स्वागत किया. फोर्ट में जमकर इस दौरान आतिशबाजी भी हुई. ढेर सारी विंटेज कारें भी देखी गईं.
अर्जुन भल्ला और शनेल के लिए फोर्ट में एक विशेष मंडप तैयार हुआ था, जहां दोनों ने सात फेरे लिए. मौजूदा लोगों का आशीर्वाद लिया. लुक की बात करें तो अर्जुन भल्ला ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी. इसके साथ रेड पर्ल नेकपीस कैरी किया था और लाल रंग का साफा पहना था. वहीं, शनेल ने रेड हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था. इशके साथ गोल्डन कलीरे और लाल चूंड़ा पहना था. बालों को बांधकर सिर से रेड नेट की टुन्नी ली हुई थी.
खिंवसर फोर्ट में शनेल और अर्जुन भल्ला की शादी काफी प्राइवेट रही. हर किसी को फोर्ट के अंदर फोन इस्तेमाल करना मना था. मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी गई थी. ऐसे में मंडप के अंदर कोई भी व्यक्ति फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सका. शादी के दौरान हाई सिक्योरिटी के इंतजाम भी किए गए.
खिंवसर फोर्ट में शनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी में कोई वीआईपी मेहमान नहीं पहुंचे. केवल 70 लोगों की मौजूदगी में शनेल और अर्जुन शादी के बंधन में बंधे. स्मृति ईरानी ने किसी भी VIP व्यक्ति को शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया था.
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…