Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP के रायसेन में बड़ा हादसा, बारात में ट्रक ने घुस कईयों को रौंदा, छह की दर्दनाक मौत तो 10 लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक शादी के बारात में एक ट्रक के घुसने से छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए.

मध्य प्रदेश के रायसेन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. एक अनियंत्रित ट्रक के बारात में घुस जाने से 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने आज मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक शादी के बारात में एक ट्रक के घुसने से छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए.

खुशी बदली मातम में

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार शाम बारात रायसेन के खमरिया गांव जा रही थी, तभी ट्रक बारात में घुस गया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा.

जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घायलों को भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. कलेक्टर ने कहा, “कुल 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है. उसकी तलाश जारी है. ट्रक राजस्थान में पंजीकृत है. यह भोपाल से आ रहा था.” वहीं उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: आज ही के दिन ​बम धमाकों से दहल उठी थी मुंबई, मंजर याद कर कांप जाती है लोगों की रूह, 30 साल बाद भी नहीं भरे जख्म



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital