Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया राज्यमाता का दर्जा

सोमवार को शिंदे कैबिनेट में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किए जाने का फैसला लिया.

cm eknath shinde

सीएम एकनाथ शिंदे.

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम एकनाथ शिंदे ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिए जाने की घोषणा की है. सोमवार को शिंदे कैबिनेट में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किए जाने का फैसला लिया.

सरकार ने क्या कहा?

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय की स्थिति, गाय के दूध की उपयोगिता के साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देसी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए देसी गायों को राज्यमाता घोषित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

यह भी पढ़ें- “देवताओं को राजनीति से दूर रखा जाए, ये श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल”, तिरुपति प्रसादम मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्प्णी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital