Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनावी धांधली और SIR पर एकजुट विरोध, राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, मीटिंग में क्या है खास ?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के आवास पर गुरुवार रात इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें 25 दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए.

Rahul Gandhi: चुनावी धांधली और SIR पर एकजुट विरोध, राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, मीटिंग में क्या है खास ?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के आवास पर गुरुवार रात इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें 25 दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव में कथित धांधली और बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ रणनीति बनाना था.

वोट चोरी का आरोप

राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने बैठक में एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से मतदाता सूची में हेरफेर कर वोट चोरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी का मॉडल देशभर में लागू किया जा रहा है.

बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले

संसद के भीतर और बाहर SIR का मुद्दा उठाया जाएगा. इसके अलावा चुनावी धांधली को SIR से जोड़कर विपक्षी दल एकजुट होकर विरोध करेंगे. वहीं उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन साझा उम्मीदवार देगा. और नाम पर चर्चा होगी लेकिन सरकार के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए विपक्ष को भरोसा नहीं है.

मतदाता अधिकार यात्रा की घोषणा

राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के रोहतास जिले से 15 दिवसीय मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करेंगे. इसका उद्देश्य SIR के जरिये मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किए जाने के मुद्दे को उजागर करना है. यात्रा का समापन पटना में होगा. इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव समेत बिहार के सभी इंडिया गठबंधन नेता शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें-सफलता को सलाम: KYARI के संस्थापक अरहान बगती को मिला ET इंडो ग्लोबल लीडर्स अवार्ड

बैठक में शामिल प्रमुख दल और नेता

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP), राजद (RJD), टीएमसी (TMC), शिवसेना (UBT), डीएमके, पीडीपी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी (SP), फॉरवर्ड ब्लॉक, वीआईपी, आरएलपी, एमएनएम, एमडीएमके, केएमडीके, पीडब्ल्यूके समेत अन्य दलों के नेता मौजूद थे. कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल हुए थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital