पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे.
महाराष्ट्र की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.
शिवसेना नेता का दावा
शिवसेना नेता नरेश म्हस्के ने इस मामले को लेकर कहा कि उद्धव गुट के तमाम शिवसैनिक कांग्रेस की गुलामी किए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं. इसलिए वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं. वहीं शिवसेना नेता ने आगे कहा कि कुछ सांसद जल्द ही उद्धव गुट से अलग होकर शिवसेना में शामिल होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
