Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर बड़ा हादसा, थार और डंपर की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को जगुआर ने रौंदा, 9 की मौत, 14 से अधिक जख्मी

Ahmedabad Accident: गुजरात के अहमदाबाद से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के इस्कॉन ब्रिज पर भीषण दुर्घटना हुई है.

Ahmedabad Accident: हादसे के बाद थार और जगुआर की तस्वीर

Ahmedabad Accident: हादसे के बाद थार और जगुआर की तस्वीर

Edited by

Ahmedabad Accident: गुजरात के अहमदाबाद से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के इस्कॉन ब्रिज पर भीषण दुर्घटना हुई है, जिसमें 9 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के सरखेज-गांधीनगर(एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर आधी रात में एक थार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना के होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोग जख्मी हुए लोगों को आनन-फानन में थार से निकालने की कोशिश करने लगे. तभी वहां पहुंची जगुआर कार ने भीड़ को कुचल दिया. यह कार लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत बताई जा रही है. वहीं, 14 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं.

Ahmedabad Accident: पुलिस कॉस्टेबल और होमगार्ड के जवान की भी मौत

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के इस्कॉन फ्लाईओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ है. गुजरात पुलिस के हवाले से मिली खबर के अनुसार, बुधवार-गुरुवार देर रात इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक थार ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना को देख काफी संख्या में लोगों की भीड़ फ्लाईओवर पर जुट गई. तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार में जगुआर कार ने भीड़ को कुचल दिया. वह लोगों को रौंदते हुए आगे कुछ दूर जाकर रूक गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक पुलिस कॉस्टेबल और होमगार्ड का जवान भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Cloud 9 Society: भारत एक्सप्रेस की खबर का असर, क्लाउड 9 सोसाइटी के लोगों को मिलेगा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

कार चालक को किया जाएगा गिरफ्तार, फिलहाल अस्पताल में है भर्ती- डीसीपी ट्रैफिक

वहीं, जगुआर चालक जख्मी बताया जा रहा है. सोला सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी कृपा पटेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 12 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, जख्मी हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने विस्तृत रूप से बताया कि रात करीब 1:30 बजे से लोग आना शुरू हो गए थे. पहले 4 मरीज आए थे और 3 शव आए थे, एक मरीज की आधे घंटे में मौत हो गई. कुल 9 शव आए हैं. सबका पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

वहीं, अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस की डीसीपी नीताबेन हरगोवनभाई देसाई ने बताया,”कल रात जो हादसा हुआ उसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 10-11 लोग घायल हो गए. कार चालक अस्पताल में है और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक हम उसे गिरफ्तार कर लेंगे. इस मामले में सभी मृतकों को न्याय मिले, हम ऐसी कोशिश करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital