Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार: Begusarai सीट से कांग्रेस नेता Kanhaiya Kumar को झटका, महागठबंधन में शामिल CPI ने अपना प्रत्याशी उतारा

सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने बिहार की बेगूसराय सीट पर पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में थे.

कन्हैया कुमार.

BIHAR NEWS: बिहार के सियासी मैदान से एक बड़ी खबर आ रही है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा लगातार कर रहे हैं. इस कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने बेगूसराय से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है. पार्टी ने पूर्व विधायक अवधेश राय को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है. हालांकि इस घोषणा से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को झटका लगा है, क्योकि सीपीआई बिहार में विपक्ष के महागठबंधन में शामिल है, जिसका हिस्सा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस हैं.

बेगूसराय से लड़ चुके हैं कन्हैया

साल 2019 में बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार ने सीपीआई के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. इस सीट पर उनका सामना भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह से हुआ था, जिन्होंने कन्हैया को करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद कन्हैया ने सीपीआई का साथ छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया था. अब इस सीट से कांग्रेस और राजद के सहयोगी सीपीआई के उम्मीदवार की घोषणा से कन्हैया कुमार के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. ऐसा माना जा रहा है था कि कांग्रेस उन्हें बेगुसराय से चुनाव मैदान में उतरेगी, लेकिन सीपीआई उम्मीदवार के नाम की घोषणा को कन्हैया के लिए एक झटका माना जा रहा है.

सीपीआई नेता डी. राजा ने क्या कहा

सीपीआई से बेगूसराय के लिए प्रत्याशी की घोषणा करने वाले पार्टी नेता डी. राजा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य की 40 में से कम से कम एक और सीट चाहती है. खबरों के अनुसार, डी. राजा ने एक दिन पहले ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि बिहार में महागठबंधन एकजुट है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital