Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से हो गई थी लापता, हफ्ते बाद गुरुग्राम में मिली, जानिए दूल्हे ने क्या कहा

बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी के साथ दार्जलिंग हनीमून मनाने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दुल्हन ट्रेन से लापता हो गई.

हनीमून मनाने जा रही दुल्हन ट्रेन हुई लापता

बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी के साथ दार्जिलिंग हनीमून मनाने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दुल्हन ट्रेन से लापता हो गई. पति-पत्नी 27 जुलाई को दार्जिलिंग जाने के लिए नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 12524 ट्रेन से निकले थे. करीब एक सप्ताह बाद लापता हुई दुल्हन को गुरुग्राम से बरामद किया गया है. जिसकी सूचना दूल्हे को पुलिस ने दी है. महिला के गायब होने को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं. हालांकि इसके पीछे की सच्चाई क्या है? ये पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा.

हनीमून मनाने के लिए जा रहे थे पति-पत्नी

मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार बिजली कंपनी में कार्यरत हैं. फरवरी में उनकी शादी काजल नाम की युवती के साथ हुई थी. पांच महीने बाद दोनों दार्जिलिंग हनीमून मनाने के लिए जा रहे थे. इसके लिए उन्होंने मुजफ्फरपुर से 27 जुलाई को नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे. पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ जब घर से निकला था तो सब ठीक था. रास्ते में जब ट्रेन किशनगंज पहुंची तो वह वॉशरूम के लिए गई और फिर वापस नहीं लौटी.

बीच रास्ते ट्रेन से लापता हुई महिला

प्रिंस कुमार ने बताया कि काजल ने उसे सोने के लिए बोलकर खुद सोने की बात कही, लेकिन जब काफी देर बाद उसकी आंख खुली तो काजल अपनी बर्थ पर नहीं थी. पास में एक महिला से पूछने पर पता चला कि वह थोड़ी देर पहले मोबाइल की टॉर्च जलाकर वॉशरूम के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई.

यह भी पढ़ें- नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों की बस्तियों को बुलडोजर ने किया ध्वस्त, कई जिलों में हिंसा के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

गुरुग्राम से बरामद हुई लापता महिला

प्रिंस कुमार ने करीब तीन दिनों तक पत्नी की इधर-उधर तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने किशनगंज जीआरपी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. फिलहाल पुलिस ने काजल को हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद किया है. जीआरपी की एक टीम बीते बुधवार (2 अगस्त) को दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. दिल्ली से जीआरपी की टीम गुरुग्राम जाएगी और फिर काजल को लेकर शनिवार को किशनगंज पहुंचेगी.

पूछताछ में पता चलेगी सच्चाई

पुलिस मामले को लेकर अभी कुछ भी नहीं बता रही है. पुलिस का कहना है कि काजल अपने साथ दूसरी लड़कियों के होने की भी बात कह रही है. इसके अलावा लगातार वह अपने बयान बदल रही है. इसलिए काजल जब किशनगंज पहुंचेंगी तभी सच सामने आएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital