Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Bridge Collapse: गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी पुल फिर गिरा, तेजस्वी ने साधा निशाना

बिहार के भागलपुर में शनिवार को सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार गंगा नदी में ध्वस्त होकर गिर गया है.

Agawani bridge collapsed

Photo-IANS

Bihar Bridge Collapse: बिहार में लगातार पुल और पुलिया के ध्वस्त होने का सिलसिला जारी है. ताजा खबर भागलपुर से आ रही है, यहां सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार गंगा नदी में ध्वस्त होकर गिर गया है. ये घटना शनिवार को हुई. इसका स्ट्रक्चर गिर कर गंगा में समा गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. तो दूसरी ओर इस पुल के गिरते ही बिहार में सियासत तेज हो गई है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तानगंज से अगुवानी घाट की तरफ से पिलर नंबर नौ और दस के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया है. इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. मालूम हो कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिला को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. पुल के गिरने को लेकर कहा जा रहा है कि गंगा के पानी के दबाव को वह झेल नहीं सका. फिलहाल तो स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है.

ये भी पढ़ें-Haryana: जानें हरियाणा में 100 साल से अधिक उम्र के हैं कितने हजार वोटर्स? हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने

बिहार सरकार की है महात्वाकांक्षी योजना

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला ये पुल बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. 1710.77 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले इस महासेतु का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को किया था. इस पुल तथा सड़क निर्माण से एनएच 31 तथा एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे. बता दें कि इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है तो वहीं एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है.

पिछले एक महीने से बाधित था निर्माण कार्य

मालूम हो कि जलस्तर बढ़ने की वजह से पिछले एक माह से इसका निर्माण कार्य बाधित था. इस बीच लगातार गंगा नदी में जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण दबाव में स्लैब का आयरन स्ट्रक्चर नदी में जा गिरा. बता दें कि पहले भी चार जून 2023 को सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल गिरा था. निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था. वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हो गए थे. उस वक्त अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा स्ट्रक्चर गिर गया था, जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा था. उसके पहले 27 अप्रैल 2022 को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था.

80 प्रतिशत काम हो गया था पूरा

तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था, हालांकि, उस वक्त जानमाल को क्षति नहीं पहुंची थी. इसके बाद पुल निर्माण का काम फिर शुरू हुआ था. इस बार करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया था. इतना ही नहीं अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसदी पूरा कर लिया गया है.

तेजस्वी ने साधा निशाना

तीसरी बार निर्माणाधीन भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल के टूटने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि “पहली बार जब पुल गिरा था तो यह निर्णय हुआ था कि इसको तोड़कर बनाया जाएगा. यह मामला कोर्ट में जाने के बाद तय हुआ कि कंपनी अपने खर्च पर इसे दोबारा बनाएगी. चाहे पुल हो, पुलिया हो या मेगापुल हो, नीतीश कुमार के राज में लगातार यह गिरते रहे हैं. लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं, जो भी दोषी है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest