Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार

ED ने बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के साथ साझा की गई जानकारी में बताया कि 14 सितंबर को इस मामले में FIR दर्ज की गई थी. SVU के अधिकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिली जानकारी की जांच कर रहे हैं.

Gulab Yadav And IAS Sanjeev Hans

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की टीम ने संजीव हंस को पटना में उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया, जबकि गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट से पकड़ा गया. संजीव हंस 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं. ED के मुताबिक, संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली और कसौली में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति खरीदी है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गुलाब यादव, जो कि हंस के करीबी सहयोगी हैं, उन्हें भी इसी मामले में अरेस्ट किया गया है.

ED ने बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के साथ साझा की गई जानकारी में बताया कि 14 सितंबर को इस मामले में FIR दर्ज की गई थी. SVU के अधिकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिली जानकारी की जांच कर रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, FIR में हंस, यादव और उनके परिवार के करीब 14 सदस्यों को आरोपी बनाया गया है. SVU उनकी गहन पूछताछ के लिए हिरासत की भी मांग करने वाली है. अगस्त में ED की छापेमारी के बाद, हंस को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था. पहले भी हुई थी छापेमारी इससे पहले, एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले की जांच के दौरान बिहार, दिल्ली और पुणे में संजीव हंस और गुलाब यादव के कई ठिकानों पर छापे मारे थे. रेप के आरोप संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है. हाल ही में उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था. गुलाब यादव पर भी इसी महिला ने आरोप लगाया है.

गुलाब यादव कौन हैं? गुलाब यादव मधुबनी की झंझारपुर सीट से पूर्व विधायक हैं. वह पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सदस्य थे, लेकिन हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें आरजेडी से टिकट नहीं मिला. झंझारपुर सीट विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के हिस्से में चली गई, जिसके चलते गुलाब यादव ने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. सियासत के एक मजबूत खिलाड़ी माने जाने वाले गुलाब यादव की पत्नी, अंबिका गुलाब यादव, ने बिना समर्थन के स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव जीतकर बीजेपी उम्मीदवार को हराया. इसके अलावा, उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद की अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें- पुतिन ने कहा यूक्रेन के साथ युद्ध की सीमा तय करना मुश्किल, PM मोदी के प्रयासों का जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital