Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की बड़ी कार्रवाई, PMCH प्रिंसिपल पद से हटाए गए नरेंद्र प्रताप सिंह

Nishant Kumar action: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को लापरवाही के आरोप में पद से हटाया.

Nishant Kumar action: बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पदभार संभालने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है. दरअसल, 23 जून को मंत्री निशांत कुमार अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन उस समय प्रिंसिपल ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे.

कॉल का जवाब भी नहीं मिला

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल को मीटिंग के लिए फोन किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. पहले से तय कार्यक्रम के तहत मंत्री का दौरा था, बावजूद इसके प्रिंसिपल अनुपस्थित पाए गए. इस पर निशांत कुमार ने नाराजगी जताई और कहा कि यह गंभीर लापरवाही है.

निजी क्लिनिक में पाए गए

जांच में सामने आया कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित थे और दफ्तर के समय में अपने निजी क्लिनिक में मौजूद थे. उन पर कर्तव्यहीनता और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप भी लगा है. इसके बाद उन्हें पीएमसीएच प्रिंसिपल पद से हटाकर बेतिया स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के मनोरोग विभाग में प्राध्यापक के रूप में योगदान देने का आदेश दिया गया.

ये भी पढ़ें-टेक जगत में भारत का डंका! युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरियों के दरवाजे; पीएम मोदी-अमेजन सीईओ की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान

गीता सिन्हा को मिली जिम्मेदारी

नरेंद्र प्रताप सिंह को हटाए जाने के बाद पीएमसीएच के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार डॉ. गीता सिन्हा को सौंपा गया है. यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-LPG-PNG New Rules 2026: पीएनजी कनेक्शन लिया तो 30 दिन में सरेंडर करना होगा एलपीजी सिलेंडर, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital