Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार: जहानाबाद के सिद्धनाथ शिव मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

Bihar Stampede: जहानाबाद एसएचओ के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत की खबर है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Jehanabad Stampede

जहानाबाद मंदिर में भगदड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल.

Bihar Temple Stampede: बिहार के जहानाबाद स्थित सिद्धनाथ शिव मंदिर में भगदड़ मच गई. भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. बता दें कि सावन के चौथे सेमवार पर जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मंदिर में भक्तों को लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं.

पुलिस के मुताबिक, सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर शिवजी को जल चढ़ाने के लिए मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई. इस दौरान लाइन में खड़े भक्तों के धक्का-मुक्की से रेलिंग टूट गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ. भगदड़ की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

7 लोगों की मौत, 16 घायल

जहानाबाद एसएचओ के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत की खबर है. जबकि, 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय का कहना है कि इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital