Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी है. अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शिवम कुमार (Shivam Kumar) की जिंदगी उस वक्त बिखर गई जब उनकी पत्नी पूनम कुमारी (Poonam Kumari) ने उन्हें छोड़कर अपने ही भांजे अंकित कुमार (Ankit Kumar) से शादी कर ली. हैरानी की बात ये रही कि पूनम ने खुद अपने पति को फोन पर शादी की तस्वीर भेजी और लिखा कि मैंने अब अंकित से शादी कर ली है.
क्या है मामला ?
शिवम और पूनम की शादी 2014 में हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं. बेटे में 10 साल का आकाश और 8 साल का ऋषि है. कुछ सालों तक सब कुछ ठीक चला लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में खटास आने लगी. इसी दौरान पूनम के दूर के भांजे अंकित का घर में आना-जाना बढ़ गया. पूनम और अंकित के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. लेकिन शिवम को कभी शक नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें-Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले SIR पर सियासी संग्राम, राहुल-तेजस्वी करेंगे साझा यात्रा
एक दिन पूनम अपने दोनों बच्चों को लेकर अचानक घर से गायब हो गई. शिवम ने उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिर सोमवार की रात उन्हें एक मैसेज मिला. उस मैसेज में पूनम ने मंदिर में अंकित के साथ शादी की तस्वीर भेजी थी. यह देखकर शिवम पूरी तरह टूट गए.
शिवम बच्चे की चिंता
अब शिवम को सबसे ज्यादा चिंता अपने बच्चों की है. उन्होंने अमरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और बच्चों की सुरक्षा की मांग की. उनका कहना है कि यह सिर्फ धोखा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है. रिश्ते में अंकित उनका भांजा लगता है ऐसे में यह शादी सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं के खिलाफ है.
मामले में जांच जारी
थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. यह घटना सिर्फ एक परिवार की टूटने की नहीं है बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि जब प्यार हदें पार करता है तो रिश्तों की नींव हिल जाती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




