Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले SIR का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष ने इसे वोटर लिस्ट (Voter List) में गड़बड़ी और वोट चोरी का मामला बताते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाए हैं. इसी मुद्दे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ डिनर मीटिंग की, जिसमें तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.
राहुल के घर डिनर मीटिंग
‘विपक्ष की रणनीति तैयार’ बैठक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक प्रेजेंटेशन दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुल्क में जो तानाशाही हो रही है, उसी पर चर्चा हुई. उन्होंने साफ किया कि वे चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे, बल्कि लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं.
17 अगस्त से बिहार यात्रा की शुरुआत
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) 17 अगस्त से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, जो एक सितंबर को पटना में खत्म होगी. यात्रा का मकसद है जनता को SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर जागरूक करना.
क्या है SIR विवाद?
SIR के तहत वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया है. विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया में लाखों वोटरों के नाम बिना सूचना के हटा दिए गए. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका खुद का नाम वोटर लिस्ट से गायब है, जिसे चुनाव आयोग ने फर्जी EPIC नंबर बताकर खारिज कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा मामला
SIR की संवैधानिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण है और गरीब व पिछड़े वर्ग के वोट काटे जा रहे हैं.
विपक्ष की एकजुटता
SIR ने विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का काम किया है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई दल अब इस मुद्दे पर एकजुट हैं. 11 अगस्त को विपक्षी नेता चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे.
इसे भी पढ़ें-कनाडा में Kapil Sharma के कैफे पर दोबारा फायरिंग, लॉरेंस गैंग की धमकी से बॉलीवुड में हलचल
बिहार चुनाव से पहले SIR का मुद्दा विपक्ष के लिए एक बड़ा हथियार बनता जा रहा है. अब देखना होगा कि जनता इस मुद्दे को कितना गंभीरता से लेती है और इसका असर चुनावी नतीजों पर कितना पड़ता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

