Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज, अगले हफ्ते दौरा करेगी EC की टीम, जानें कब होगा तारीखों का ऐलान?

Bihar News: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है. अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है और अब चुनाव आयोग की टीम खुद बिहार पहुंचने वाली है.

Bihar News: अगले हफ्ते दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम

Bihar News: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है. अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है और अब चुनाव आयोग की टीम खुद बिहार पहुंचने वाली है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने बताया है कि वो अगले हफ्ते अपने पूरे दल-बल के साथ बिहार का दौरा करेंगे ताकि चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जा सके.

EC का दौरा क्यों है खास?

सूत्रों की मानें तो इस दौरे के बाद ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. चुनाव आयोग की टीम राज्य के हालात, प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी. जैसे ही आयोग की तरफ से हरी झंडी मिलेगी चुनाव की फाइनल तैयारियां शुरू हो जाएंगी.

कब होगा चुनाव का ऐलान?

खबर ये भी है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में तारीखों का ऐलान हो सकता है. दिवाली 20-21 अक्टूबर को है और उसके बाद छठ पूजा भी है इसलिए चुनावी कार्यक्रम इन त्योहारों को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा. माना जा रहा है कि मतदान कई चरणों में होगा और नवंबर के पहले हफ्ते में नतीजे आ सकते हैं.

बिहार सरकार का कार्यकाल कब खत्म होगा?

दरअसल, बिहार सरकार का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में चुनाव आयोग की कोशिश यही है कि इससे पहले नई सरकार का गठन हो जाए. इसी वजह से आयोग की टीम का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-GST On Sin Goods:आज से ये चीजें हो गईं महंगी… कौन-कौन से हैं Sin Tax वाले सामान, जिनपर लगा 40% GST

बिहार के सियासी गलियारों में इस खबर के बाद हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई हैं. अब सबकी नजर चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम पर है जो अगले हफ्ते बिहार पहुंचकर चुनावी बिगुल फूंक सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital